पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पैतृक आवास पर समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई हैं बिहार के बड़े बहुबली नेता हैं जो हर विषय पर बोलते हैं। अब सुरक्षा मांग रहे हैं। क्यों दिया था। आजकल जिसको देखो वही इनाम घोषित कर दे रहा है। उसके बाद सुरक्षा मांगने लगता है।
बृजभूषण ने कहा कि मेरी सरकार से अपील है कि इन सब पर रोक लगना चाहिए। ऐसा करने वालों को सरकार कोई सुरक्षा ना दे। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, समाज और व्यक्ति पर बोलने वालों पर रोक लगनी चाहिए। समाज में नफरत फैलाने वालों पर नकेल लगाना जरूरी है।आपको बता दें कि विश्नोई गैंग द्वारा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी की मिली है। सांसद कार्यालय के सचिव देवाशीष पासवान ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाय। उन्होंने कहा कि सांसद को बार-बार माफियाओं द्वारा पहले भी कई बार धमकी मिल चुका है। गृह मंत्री से आग्रह किया कि सांसद पप्पू यादव को अविलंब जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराएं।
सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था और दावा कर दिया कि कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस का नेटवर्क खत्म कर देंगे। जेल में सुरक्षित बैठा लॉरेंस बिश्नोई कई चर्चित लोगों की हत्या सुपारी किलरों से करवा चुका है। लॉरेंस के घोषित टारगेट में सलमान खान सबसे ऊपर हैं।
]]>पप्पू यादव ने फोन नहीं उठाया
सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया रेंज के डीआईजी, एसपी के अलावा डीजीपी को भी शिकायत की है। पप्पू यादव को फोन करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने कहा कि सांसद के सभी ठिकानों की जानकारी उसके भाई के पास है। यही नहीं जेल में रहने के दौरान जैमर बंद करके उसने पप्पू यादव को वीडियो कॉल भी किया था, लेकिन पप्पू यादव ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद से कुछ ऑडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक शख्स पहले पप्पू यादव को बड़े भाई कहकर संबोधित कर रहा। उनकी तारीफ कर रहा। इसके बाद दूसरे ऑडियो में पप्पू यादव को अपशब्द कह रहा। शख्स ने कहा कि भाई ने जेल से जैमर बंद करवा कर वीडियो कॉल किया था। लेकिन, तुमने नहीं उठाया। यह गलत किया। इसका अंजाम भुगतना होगा।
सोशल मीडिया पर दी धमकी
झारखंड के जेल में बंद गैंगस्टर अमन के करीबी मयंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पप्पू यादव को धमकी दी है। मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से 26 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। पोस्ट में लिखा है कि समाचार पत्रों के जरिए जानकारी मिली है कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन द्वारा लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया था।
गैंगस्टर के करीबी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो। वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। बता दें कि पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं।