थाना रौनापार क्षेत्र के जोकहरा निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने दिनांक नौ मई को सुअर पालन हेतु लोन लेने के लिए बैंक कर्मचारी प्रविण सिंह को ₹7,700 दिए। लेकिन प्रविण सिंह ने लोन दिलाने के बजाय राशि अपने पास रख ली।
पीड़ित ने 16 जून को साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना रौनापार की साइबर टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए NCRP पोर्टल पर कार्रवाई की और प्रविण सिंह से संपर्क किया।
साइबर टीम की वार्ता और फॉलोअप के बाद प्रविण सिंह ने ₹7,700 सीधे पीड़ित के बैंक खाते में जमा कर दिए।
]]>