मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिधारी क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी छात्र मुलायम चौहान पुत्र रामजनम चौहान टेलीग्राम ऐप पर प्राप्त एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। इस दौरान उनके बैंक खाते से ₹18,481.90 की धनराशि कट गई। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने पर थाना सिधारी की साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
वहीं, थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी सूरज कुमार पुत्र नन्दलाल गुप्ता से 18 अगस्त 2025 को गलती से ₹18,422 की रकम किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना मुबारकपुर की स्थानीय साइबर क्राइम टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई।
पुलिस द्वारा दोनों पीड़ितों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के प्रमुख कारणों में गलत खाते या क्यूआर कोड पर पैसा ट्रांसफर करना, जल्दबाजी में ऑनलाइन भुगतान करना, फर्जी लिंक या कॉल पर भरोसा करना और डिजिटल लेनदेन की जानकारी का अभाव शामिल है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पैसे ट्रांसफर करने से पहले खाता विवरण की जांच करें, अनजान लिंक या क्यूआर कोड से भुगतान न करें, किसी को भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत लेनदेन रोकें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने राधेश्याम सिंह के साथ साइबर फ्रॉड में खाते से निकले 47,000 रुपये वापस करवाए।
-कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककरही गांव निवासी राधेश्याम सिंह ने 22 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि साइबर अपराधी ने लिंक भेजकर उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 48,293 रुपये ट्रांसफर कर लिए। राधेश्याम की शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई की।
कंप्यूटर ऑपरेटर अर्खित श्रीवास्तव और महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से सीआरईडी कंपनी से संपर्क कर 47,000 रुपये होल्ड करवाए। इसके बाद राधेश्याम के पैसे वापस करवाए। थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क ने लोगों से अपील की कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 या cybercrime.
gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पासवर्ड-ओटीपी साझा न करें, और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें।
]]>आजमगढ़। 05.09.2024 को आवेदिका वन्दना सिंह पुत्री श्याम नरायन सिंह निवासी सलेमपुर, थाना कोतवाली ,जनपद आजमगढ़ के साथ 38,500/- रूपये का साइबर फ्राड हुआ था । जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर Complain पंजीकृत किया गया था। जिसके आधार पर आवेदिका का 38,500 रूपये होल्ड कराया गया। उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही कराते हुये कम्प्यूटर आपरेटर सनत सिंह व महिला आरक्षी उमा वर्मा के द्वारा होल्ड हुए पैसे पर न्यायालय से आदेश कराकर आवेदिका के पैसे को वापस कराया गया । सफलता पाने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम ,.उ0नि0 विनय कुमार सहाय , कम्प्यूटर ऑपरेट सनत सिंह , म0आ0 उमा वर्मा ,थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ रहे।
आजमगढ़। पुलिस ने साइबर फ्राड की शिकार हुई महिला के एक लाख की रकम उसके खाते में वापस कराने में सफलता पाई। रौनापार थानां क्षेत्र के जोकहरा निवासिनी महिला का मोबाईल दिनांक 18.01.25 को कही गिर गया था । उसी मोबाईल से किसी अज्ञात द्वारा मोबाईल को खोल कर कुल 01 लाख रुपये कैनरा बैंक व HDFC बैंक मे भेज लिया गया। जब अवेदिका को लगा की वह साईबर फ्राड का शिकार हो गई है तो आवेदिका द्वारा साईबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर दिनांक 20.01.25 को शिकायत नं0 2310125xxxxxxxx दर्ज कराया गया कि उनके साथ कुल 01 लाख रूपयें का साईबर फ्राड हुआ है। उक्त शिकायती प्रार्थना पर थाना रौनापार के साईबर टीम के का0मु0 रत्नेश सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के 01 लाख रूपयें को भारतीय स्टेट बैंक व इण्डियन बैंक मे 50-50 हजार रुपये होल्ड कराया गया। पैसा होल्ड होने के उपरान्त विधि कार्यवाही करते हुए न्यायालय से अनुरोध कर उक्त पैसे को वापस करने के सम्बन्ध मे आदेश प्राप्त किया गया। आदेश मिलने पर सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क कर आवेदिका के कुल 01 लाख रूपयें उसके खाते मे दिनांक 27.02.25 को वापस कराया गया। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज यादव और का0मु0 रत्नेश सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ थे।
]]>
आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति से साइबर फ्रॉड के जरिए एक लाख 5 हज़ार रुपए को समय रहते पुलिस ने होल्ड कराकर आज पीड़ित को रुपए वापस कराए।
पीड़ित जगदम्बा बिन्द किशोर विन्द ग्राम सिसवारा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के खाता से दिनांक 27.11.23 को कई किस्तो में कुल 165000 रू0 का साइबर फ्राड हुआ था। जिसकी सूचना थाना पर दि0 27.03.2024 को दिये। जिसपर CYBER HELP DESK N0 1930 पर काल करके शिकायत सं0 23103240031964 दर्ज कराकर 105000 रू0 होल्ड कराया गया था। आवेदक/पीड़ित के खाते में 105000 रूपये को वापस कराया गया। आज थाने पर पीडित को बुलाकर रुपया वापस किया गया। इस अवसर पर प्र0नि0 अखिलेश कुमार थाना दीदारगंज आजमगढ़।
कम्य्यूटर आपरेटर संदीप यादव उपस्थित रहे। वही पीड़ित ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।