आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच सेवा पखवाड़ा और शासन की मंशा को साकार करने के लिए शनिवार को डीएवी महाविद्यालय से सुहेलदेव विश्वविद्यालय तक भव्य साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में एनसीसी-एनएसएस कैडेटों के साथ शिब्ली कॉलेज के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डीएवी महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का नेतृत्व डीएवी कॉलेज के सहयुक्त एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह और शिब्ली कॉलेज के डॉ. शफिउज्ज़मा ने किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश सिंह के अनुसार, कैडेटों और छात्रों के स्वागत के लिए कुलपति प्रो. संजीव कुमार स्वयं कुलसचिव एवं कार्यपरिषद सदस्य प्रो. जय सिंह के साथ प्रशासनिक भवन के सामने खड़े रहे।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि युवा छात्र-छात्राओं ने सेवा पखवाड़ा के दौरान लंबी दूरी तक साइकिल चला कर समाज को मानवता और स्वास्थ्य का महान संदेश दिया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह यात्रा स्वच्छता और 75 साल से सफल संविधान के प्रति स्वाभिमान को भी दर्शाती है। उन्होंने छात्रों के जोश और जज़्बे की सराहना करते हुए अभिनंदन किया।
इस साइकिल यात्रा में कैडेटों और छात्रों के साथ ही डॉ. नंदलाल चौरसिया, डॉ. युगांत उपाध्याय, डॉ. शशांक पांडेय, डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, डॉ. रोहित पांडेय और विपिन शर्मा आदि ने भी श्रमदान किया।
]]>
रिपोर्ट: आशीष निषाद
अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील पांडे, मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद एवं संतराम निषाद भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का सबसे आसान और श्रेष्ठ मार्ग रक्तदान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में विशाल अग्रहरी, विशाल यादव (एआरओ), हरविंदर भारती (लैब टेक्नीशियन), राकेश यादव समेत कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में अनुकरणीय संदेश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र पाठक पांडे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को नई ऊर्जा मिली।