आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर में दो दिन पूर्व ईंट के प्रहार से पिता की हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 16 जून को वादी मुकदमा सुबाष चन्द पुत्र स्व0 बरसाती राम निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दिया कि 15 जून को अभियुक्त सुनील कुमार गौतम पुत्र विजयी राम निवासी हरबंशपुर थाना सिधारी द्वारा स्वयं के पिता विजई राम पुत्र स्व0 बरसाती राम उम्र करीब 62 वर्ष को कहासुनी में ईट से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया तथा दिनांक 16.06.25 को घर का दरबाजा खोलने पर मृत्यु अवस्था में मिले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी शशिचन्द चौधरी, निरीक्षक शिवकुमार यादव, उ0नि0 मो0 जावेद सिद्दीकी, उ0नि0 मो0 इस्लाम, चौकी प्रभारी मूसेपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा जाफरपुर परानापुर मोड़ के पास से आरोपी सुनील कुमार गौतम पुत्र विजयी राम साकिन हरबंशपुर थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट की ईंट को बरामद किया है।
]]>आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोईनाबाद गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतोष कुमार को देवकली तारन मोड़ से सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज था।
घटना 29 मई की है, जब संतोष कुमार ने अपने छोटे भाई पवन आत्मा को जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में धक्का दे दिया और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी रंजना देवी ने दो जून को थाना मुबारकपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि वांछित आरोपी संतोष कुमार को देवकली तारन मोड़ से शाम को गिरफ्तार किया गया।
]]>आजमगढ़। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त घनश्याम उर्फ धन्नू निवासी कोड़वा गोड़ारी, थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने जमीन नरहन गांव में हुई अश्वनी चौहान की हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस शेष अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 30 मार्च को शिवकुमारी, निवासी भरौली ने तहरीर दी कि उनके बेटे अश्वनी चौहान की 28 मार्च को हत्या कर दी गई। अश्वनी, मैकु उर्फ रामचंदर यादव और गौरव सिंह के साथ दावत में शामिल होने विशाल यादव के घर गया था। वापसी में जमीन नरहन के पास सड़क किनारे उसका शव चोटों के साथ मिला। इस आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना में 10 अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में घनश्याम ने खुलासा किया कि रामचंदर उर्फ मैकु का अश्वनी से प्रधानी चुनाव को लेकर पुराना विवाद था। मैकु ने अश्वनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 28 मार्च को दावत के बाद मैकु, सौरभ उर्फ करिया, शिवम, सर्फुद्दीन, अमित, विकास, आकाश, अनिल और रामआशीष ने मिलकर नरहन गांव के पास अश्वनी की मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उसे गिराया। इसके बाद डंडे, लोहे की रॉड और पंच से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 10 आरोपियों में आज घनश्याम को गिरफ्तार किया गया है शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
]]>आजमगढ। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती में दो दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, कैंची व एक लकड़ी का पाटी बरामद किया है।

बीते 26 अक्टूबर को भूमि विवाद को लेकर सिधारी थाने के चौबाना बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने कैंची से प्रहार कर दिया। जिसमें दीपू चौधरी नामक युवक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीयों ने दूसरे दिन सड़क जाम कर आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन व कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना में चार आरोपियों प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, पियूष चतुर्वेदी उर्फ छोटू, मुन्नी व नेहा को नया पुल सिधारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक कैंची व एक लकड़ी का पाटी बरामद किया है।
]]>
आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने दोस्त को शराब पिलाकर पुल के नीचे फेंककर हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 26.04.2024 को वादिनी मुकदमा पूनम देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र यादव ग्राम देवरिया पंडित पो0 देवरिया बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीरी दिया गया कि वादिनी के पति सुरेन्द्र यादव रोजगार हेतु घर से जोधपुर राजस्थान के लिए निकले थे कि रास्ते मे उनके दोस्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव, वादिनी के पति को मोटर साइकिल पर बैठाकर जहांगीरगंज, नेवरी व बावली चौक शराब के ठेके पर ले जाकर शराब पिलाया तथा शराब पिलाकर उसको कनैला पुल के नीचे फेंक कर हत्या कर दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 143/23 धारा 302/201 भादवि0 बनाम धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 हकीमपुर रामबाग थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष वीरन्द्र कुमार सिंह की जा रही है ।
मंगलवार को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 हकीमपुर रामबाग थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 24 वर्ष को छितौनी मोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली के नत्थुपुर गांव में बीती रात मामूली विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से लाठी-डंडा, चाकू, पंच भी बरामद किया।

बताते चले कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर में बीती रात मृतक अब्दुल के भाई कयामुद्दीन की जनरल स्टोर की दुकान पर च्विंगम खाकर किसी ने फेंका था जो गेट पर चिपका था।19 अप्रैल को हमलावर पक्ष के अहमद के कपड़े में चिपक गया। इसी को लेकर लाठी, डंडा, पंच व चाकू से हमला कर दिए थे जिसमें तीन लोग घयल हुए थे जिसमें दुकानदार की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अहमद,शहवाज और रहमत निवासीगण नत्थुपुर को केशवपुर पुलिया के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि चिंगम के विवाद को लेकर गिरफ्तार आरोपियों ने दुकानदार सहित 3 लोगों को घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में एक घायल की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, पंच, लाठी-डंडा बरामद किया गया है।
आज़मगढ़। करीब डेढ़ माह पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से मृतका के जेवर व नकदी बरामद किया है ।
बीते 14 मार्च को वादी मुकदमा रामअवध यादव निवासी ग्राम बसौधा थाना मुबारकपुर ने थाना में तहरीर दिया कि वादी की पत्नी इन्द्रमती उम्र करीब 64 वर्ष दिन मे दही बेचने इस्लामपुरा गयी थी। देर रात्रि तक घर वापस नही आने पर परिवार के लोग खोजने लगे। तो वादी की पत्नी की लाश शाई के गेहूं के खेत मे मेड़ के किनारे पड़ी मिली। पुलीस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना में जुट गई।
दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन निवासी ग्राम पुराखिजीर थाना मुबारकपुर का नाम प्रकाश मे आया।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह रोडवेज मुबारकपुर पर मौजूद थे, कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस्लामपुरा से अभियुक्त फैजान हैदर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से मृतक महिला के जेवर व 300 रुपए बरामद किया।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है और न्यायालय में चार्जशीट भेज कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा कराई जाएगी।
आज़मगढ़ । जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान की हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 9 फरवरी को वादी मुकदमा चन्देलाल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने थाना बरदह पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08.02.2024 को वादी के बड़े पिता जी के लड़के रणविजय यादव पुत्र स्व0 रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष (मृतक) मार्टीनगंज बाजार से सब्जी लेकर शाम करीब 4.00 बजे घर की तरफ आ रहे थे कि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने पहुँचे जहाँ पहले से हत्या करने के इरादे से महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव , विरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव , सुरेश यादव पुत्र स्व0 गनेश यादव , रामगनी यादव पुत्र स्व0 मंगरू यादव , छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव समस्त निवासी ग्राम सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने मृतक रणविजय यादव की मोटर साइकिल को रोककर असलहे से फायरिंग करने लगे जिससे रणविजय यादव की मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक रणविजय यादव की हत्या कराने की साजिश एक महिला ने रची थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई। 13.02.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, फुर्तीलाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटेलाल यादव बर्रा मोड़ से गिरफ्तार किया था। अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा कारतूस को कमालपुर बेलवाना रोड से बरामद किया गया था।
11.03.2024 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्त शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद उर्फ सिपाही पुत्र संता निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला, हरेंद्र यादव पुत्र खदेरन यादव ग्राम ओरिलगढ़वा थाना पवई, संजय यादव पुत्र झनकू ग्राम खंजहापुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार किया था।
20.03.2024 को पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली अभियुक्ता शर्मिला पत्नी स्व0 अनिल सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित राजेन्द्र यादव पुत्र मिठाई लाल निवासी सोहौली थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र मिठाई लाल निवासी सोहौली थाना बरदह , जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10.05 बजे जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।