आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली के शिवपुर गांव में पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा भयावह मोड़ लिया कि युवक ने पहले पत्नी के हाथ-पैर बांधे, फिर उसके सामने ही छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। वही मृतक युवक की मां ने बहू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांचपड़ताल में जुटी है।
महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार रात विजय यादव (25) पुत्र राजेश यादव की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, विजय की शादी एक वर्ष पूर्व सुधा से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। सुधा की पहले राजस्थान में शादी हुई थी और उसका एक पांच वर्षीय बेटा भी है। मृतक की मां गीता यादव ने बहू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सुधा आर्केस्ट्रा में काम करती थी, जिस पर बेटा आपत्ति करता था, इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
वहीं पत्नी सुधा ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। तीन दिन पहले वह छठ पूजा के लिए मायके गई थी, जहां से पति ने बुलाया और फिर विवाद हुआ। रात में उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया, बाद में दरवाजा खोला तो हाथ-पैर बांध दिए। सुधा के मुताबिक, उसके सामने ही विजय ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाकर पति को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव निवासी कांग्रेस नेता रामप्रताप यादव 73 वर्ष का बुधवार को निधन हो गया। निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने एक बेटे राजेश यादव के नाम पूरी संपत्ति वसीयत की थी। इस बात की जानकारी मिलने पर बाकी दोनों बेटे रविंद्र यादव और संतोष यादव विरोध करने लगे।
बुधवार की सुबह निधन के बाद घर पर पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन बात बनने से पहले ही रविंद्र यादव ने भाई राजेश यादव पर पिता की हत्या का आरोप लगा दिया। इसके बाद घर में गाली-गलौज और हंगामा शुरू हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। विवाद को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा तीनों भाइयों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक बेटे द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जमालुद्दीन पट्टी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति (28 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लघुशंका के लिए घर से निकले थे। करीब तीन घंटे बाद, सुबह आठ बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर नाले के पास एक नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता उनका शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी गुड्डी प्रजापति और उसके मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और जेठ, जेठानी व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पत्नी का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था और पति ने पहले ही अपनी व उसकी हत्या की आशंका जताई थी।
बताया गया कि देवेंद्र की इसी वर्ष जून में गुड्डी देवी से शादी हुई थी। एक सप्ताह पूर्व परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी की गई थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
]]>आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव में एक महिला का शव पंखे के चुल्ले में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के खालसा नैपुरा गांव निवासी अजरुल पत्नी बदरु ने बताया कि उनकी पुत्री हजतुन (26) की शादी निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव में फैजान से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि
उसके ससुराल वालों ने सूचना दी कि हजतुन ने घर में पंखे के चुल्ले से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।
वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि हजतुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दूसरी ओर, मायके पक्ष ने हजतुन की मानसिक स्थिति को सामान्य बताते हुए पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है।
निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>
आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार की रात में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र रसूलपुर गांव की निवासी लक्ष्मी सोनकर की शादी मऊ जनपद के खुरहट थाना क्षेत्र घिनहापुर गांव निवासिनी 30 वर्षीया निशा देवी संग आठ साल पूर्व हुई थी। दोनों में पारिवारिक संबंध ठीक न होने से न्यायालय में मुदकमा चल रहा था। निशा देवी अपने मायके में दो बच्चों के साथ रह रही थी। मायके पक्ष के अनुसार शुक्रवार की सुबह निशा अपने बच्चों के साथ ससुराल चली आई थी। शाम को निशा की मौत हो गयी। मौके पर मायका पक्ष के लोग पहुंचे तो ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतका की मां रमावती ने बेटी निशा के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
]]>आज़मगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी साहब दुबे की पुत्री मोना (28) की शादी 28 अप्रैल 2024 में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी रावेश पाठक से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मोना का कोई भाई न होने के कारण ससुराल वाले पैसे और नेवासा की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं शादी के बाद से ही उसे मायके नहीं जाने दे रहे थे। बहन प्रिया ने बताया कि उसके जीजा रावेश पाठक ने शुक्रवार की रात 11 बजे फोन किया कि मोना की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले आया गया है। मोना के परिजन रात 12.30 बजे मेहनाजपुर सीएचसी पर पहुंचे जहां पर मोना की मौत हो गई। परिजनों ने जब इस संबंध में ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मोना ने साड़ी के फंदे से खुदकुशी कर ली थी।
थानाध्यक्ष मेहनाजपुर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के उपटापार बांसगांव में अपने मायके में रहरहि महिला की अपने पति से रात में हुए विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही मृतका के माता व पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के उपटापार बांसगांव निवासी झिनूकू राजभर की पुत्री पुनीता 26 वर्ष की शादी मई 2022 में सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना अंतर्गत सहसपुर गांव निवासी सोनू राजभर पुत्र रुदल राजभर के साथ में हुई थी । पुनीता अपने मायके उपटापार बांसगांव में लगभग 4 महीने से रह रही थी। तीन दिन पहले पुनीता का पति सोनू भी उसके मायके में आकर रहने लगा कि बीती रात को खाना खाकर पति-पत्नी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी सिद्धि को लेकर अपने कमरे में सोने चले गए। रात में ही पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ, सुबह परिजनों ने जब देखा तो संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी कमरे में लाश मिली।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कौल, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा अतरौलिया भी घटनास्थल पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।उधर इस बात की सूचना मिलते ही भाजपा लालगंज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद राजभर भी मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे और मृतक को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मृतक के पिता झिनकू राजभर ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी की शादी 2022 में सोनू के साथ हुई थी। दामाद सोनू को 2 लाख रुपये नौकरी के नाम पर दिया था जिसके द्वारा और पैसों की मांग की जा रही थी। बीती रात को मेरी बेटी पुनीता द्वारा जब पैसे की मांगने लगी तो पति सोनू ने उसे मारा पीटा और उसका गला दबा दिया। पैसे को लेकर दोनों में विवाद होता रहा जिसकी वजह से तंग होकर बेटी पुनीता मायके आ गई। मृतक की मां सरस्वती का आरोप है कि दोनों अपने कमरे में खाना खाकर चले गए साथ में एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है। रात में पैसे को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ कि मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बहन सुनीता ने बताया कि रात को वह घर में सोई थी कि दोनों लोग भीतर से दरवाजा बंद करके अपने कमरे में सो रहे थे, तभी छोटी बच्ची सिद्धि के रोने की आवाज आ रही थी मैं जाकर वहां दरवाजा पीटने लगी लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। कई बार फोन मिलाने के बाद भी फोन को स्विच ऑफ कर दिया गया। सुबह मेरी मां जब दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगी तो जीजा सोनू ने अंदर से आकर दरवाजा खोला और फिर जाकर अपने बिस्तर पर लेट गए । मां ने जब जाकर देखा तो वही दहाड़े मार कर रोने लगी। मेरी बहन पुनीता की गला दबाकर हत्या की गई है, जीजा हमेशा दूसरी शादी करने की धमकी देते रहते थे। उधर अस्पताल में भर्ती मृतका के पति सोनू राजभर ने बताया कि पत्नी रात में झगड़ा कर रही थी और मुझे कुछ पिला दिया जिसकी वजह से मुझे कुछ मालूम नहीं। हालांकि क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है।
]]>सुनील पांडेय की पत्नी अंजलि ने पति को पीटकर और विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अंजलि ने बताया कि रविवार शाम 5.30 बजे उसके पति सुनील पांडेय घर से साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह रामसकल पांडेय के घर के सामने पहुंचे तभी साइकिल का चेन उतर गई। वह चेन चढ़ाने के लिए उतरे कि आठ आरोपियों ने घेर लिया। इसके बाद उन्हें मारने-पीटने लगे। इसके बाद घर में सुनील को उठा ले गए।
बेरहमी से पीटने के बाद जहरीला पदार्थ खिला दिए। घटना की सूचना 112 पर दी गई। मौके पर 108 एंबुलेंस भी पहुंची और सुनील पांडेय को अचेतावस्था में सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने सुनील पांडेय को मृत घोषित कर दिया। सुनील पांडेय के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी अंजलि पांडेय की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में रामसकल पांडेय, रामदरश पांडेय, रवि पांडेय, विशाल पांडेय, श्रवण, प्रियंका, कमलावती और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
]]>आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डीहवाबारी गांव निवासी अशोक तिवारी (52) का सोमवार की सुबह दूसरे गांव की सरहद पर हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
डीहवाबारी (पिपरी) गांव निवासी अशोक तिवारी रविवार की रात रोज की भांति अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। सोमवार की सुबह दूसरे गांव के सिवान में गेहूं के खेत में उनका शव देखा गया। इसकी सूचना क्षेत्र के दमदीयावन गांव के प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई।
हत्या की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जो जिधर से सुना उधर से घटनास्थल पर पहुंचने लगा। घटनास्थल पर काफी संख्या महिला और पुरुष एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
लोगों का कहना है कि अशोक तिवारी बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके पास दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। मृतक की पत्नी सरोज तिवारी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। पत्नी ने जमीन विवाद में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
]]>