पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल और 450 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रेमीका ने शादी से इंकार करने पर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मृतका की बेटी को पसंद करता था, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी।
घटना की रात उसने बेटी को फोन कर मिलने को कहा, लेकिन मना करने पर वह अपने दोस्त संजय वर्मा के साथ बदला लेने की नीयत से मृतका के घर पहुंचा। चोरों की तरह दीवार पर बनी ईंटों के सहारे छत पर चढ़कर वे घर में दाखिल हुए। वह लड़की को समझकर जगाने का प्रयास किया तो उसकी मां रामदुलारी त्रिपाठी की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी।
जिसके बाद बाल अपचारी ने उसका मुंह दबाया और गुस्से में सिल-बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सभी पहलुओं से मामले की तहकीकात जारी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया। वहीं, उसका दोस्त संजय वर्मा बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव का निवासी है।
]]>पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल और 450 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रेमीका ने शादी से इंकार करने पर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मृतका की बेटी को पसंद करता था, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी।
घटना की रात उसने बेटी को फोन कर मिलने को कहा, लेकिन मना करने पर वह अपने दोस्त संजय वर्मा के साथ बदला लेने की नीयत से मृतका के घर पहुंचा। चोरों की तरह दीवार पर बनी ईंटों के सहारे छत पर चढ़कर वे घर में दाखिल हुए। वह लड़की को समझकर जगाने का प्रयास किया तो उसकी मां रामदुलारी त्रिपाठी की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी।
जिसके बाद बाल अपचारी ने उसका मुंह दबाया और गुस्से में सिल-बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सभी पहलुओं से मामले की तहकीकात जारी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया। वहीं, उसका दोस्त संजय वर्मा बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव का निवासी है।
]]>आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली के फैजुउल्लाह गांव में हुई हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने बताया की आरोपी की प्रेमिका से उसके दोस्त की नजदीकी बढ़ गई थी। जिससे आक्रोशित आरोपी ने अपने दोस्त को भोजन करने के लिए घर बुलाया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
मऊ जिले के मोहम्दाबाद कोतवाली के खलिसा गांव निवासी राकेश पुत्र रामदुलारे और आज़मगढ़ के जीयनपुर कोतवाली के फैजुउल्लाह निवासी शैलेश पुत्र अम्बिका दोंनो टाईल्स लगाने का काम करते थे और दोनो की आपस मे गहरी दोस्ती भी थी। शैलेश अजमतगढ़ की एक युवती से प्रेम करता था । और जब भी उससे मिलने के लिए वह जाता तो साथ मे राकेश को लेकर जाता। इस दौरान राकेश उसके मोबाइल से उस युवती का मोबाइल नंबर निकालकर राकेश भी बात करने लगा। इसकी जानकारी जब शैलेश को हुई तो वह राकेश से नाराज हो गया और दोनों की दोस्ती में दरार पैदा हो गई। इस बीच शैलेश गुजरात चला गया लेकिन उसके दिमाग राकेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरू किया और 15 दिन पहले वह गुजरात से घर आया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घर आने के बाद शैलेश ने 31 मार्च को अपने दोस्त राकेश को घर पर भोजन के लिए बुलाया। रात में दोनों भोजन के बाद गांव के बाहर मकान पर सोने एक साथ सो गए। देर रात प्लान के अनुसार शैलेश ने कुदाल से राकेश के सर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया औऱ कुदाल व मोबाइल को पास के खेत मे छिपाकर भाग गया।
जीयनपुर कोतवाल जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर शैलेश पुत्र अम्बिका निवासी फैजुल्लाह जहिरुल्लाह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को फैजुल्लाह जहिरुल्लाह चट्टी थाना जीयनपुर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर के पीछे स्थित प्याज के खेत में झाड-झंखाड के नीचे से कुदाल व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ।
]]>आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में घर से सामान लेने गई मासूम बच्ची का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में मिलने के मामले कासनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक मासूम के पिता, बहनोइ व दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि मासूम बच्ची के पिता ने ही अपनी बेटी की गमछे से गला घोंट कर हत्या किया था और भ्रमित करने के लिए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी प्रीति निषाद सात वर्ष पुत्री विजय शनिवार को घर पर थी। वह शाम करीब पांच बजे घर से 200 मीटर दूर दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो पिता विजय उसकी तलाश करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पिता ने थाने में बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जाँच व साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त मे वादी विजय निषाद के द्वारा ही अपनी लडकी प्रीती निषाद का गला घोंट कर हत्या करना पाया गया है, व उसके सहयोग करने वाले अभियुक्तो सेवक निषाद व जनई यादव का शामिल होना पाया गया।
साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने विजय प्रताप निषाद पुत्र स्व0 मनदेव निषाद ग्राम व पो0 गयासपुर थाना कन्धरापुर को ग्राम गयासपुर स्थित सरसो के खेत में से , जनई यादव पुत्र स्व0 रामचेत यादव निवासी गयासपुर थाना कन्धरापुर और सेवक निषाद पुत्र स्व0 मुराती निषाद निवासी बहेरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ को सेहदा अन्डर पास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में मृतक मासूम के पिता ने बताया कि मै अपनी पत्नी से परेशान हो गया था वह मुझे छोड़कर अपने मायके चली गयी थी तथा अपने साथ अपने एक बच्चे को लेकर चली गयी थी मैने उसे कई बार फोन करके वापस आने को कहा किन्तु वह नही आयी, जिसके कारण योजना के तहत मैने अपनी पुत्री प्रीती निषाद उम्र करीब 07 वर्ष को सुर्ती मंगाने के लिए दुकान पर भेजा और वापस आते समय रास्ते में अपनी पुत्री को सरसो के खेत मे ले जाकर गला दबा कर एंव गमछे से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिया । जिसकी जानकारी मेरे बहनोई सेवक निषाद व मेरे मित्र जनई यादव को थी। इन लोगो द्वारा मेरे इस कार्य मे सहयोग किये थे और दूर पुलिया पर खड़े होकर आने जाने वाले पर निगाह रखे थे। मैने अपनी पुत्री की हत्या कर उसका शव छिपा दिया था और अपने बचने के लिए थाने पर जाकर झूठी कहानी बनाकर अपहरण का मुकदमा लिखवा दिया था ।
]]>
आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने दोस्त को शराब पिलाकर पुल के नीचे फेंककर हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 26.04.2024 को वादिनी मुकदमा पूनम देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र यादव ग्राम देवरिया पंडित पो0 देवरिया बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीरी दिया गया कि वादिनी के पति सुरेन्द्र यादव रोजगार हेतु घर से जोधपुर राजस्थान के लिए निकले थे कि रास्ते मे उनके दोस्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव, वादिनी के पति को मोटर साइकिल पर बैठाकर जहांगीरगंज, नेवरी व बावली चौक शराब के ठेके पर ले जाकर शराब पिलाया तथा शराब पिलाकर उसको कनैला पुल के नीचे फेंक कर हत्या कर दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 143/23 धारा 302/201 भादवि0 बनाम धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 हकीमपुर रामबाग थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष वीरन्द्र कुमार सिंह की जा रही है ।
मंगलवार को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 हकीमपुर रामबाग थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 24 वर्ष को छितौनी मोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आज़मगढ़। जिले के पवई थाने की पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व
करौंजा गांव में मीले अज्ञात शव के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार पत्नी ने अपने भाई साथ मिलकर डंडे से सर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार था।
बीते 25 अप्रैल को सच्चिदानन्द यादव पुत्र स्व0 धनपति यादव निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ ने 23 अप्रैल को करौंजा गांव में मीले अज्ञात शव
शव की शिनाख्त खुद के पुत्र पवन यादव उर्फ मोनू के रुप में किया । 26.04.2024 को वादी मुकदमा सच्चिदानन्द यादव ने थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि वादी के पुत्र मृतक पवन यादव उर्फ मोनू ने करीब 7- 8 वर्ष पूर्व पूजा यादव के साथ प्रेम विवाह किया था और दोनों किराये के मकान में साथ रहते थे। विगत कुछ दिन पहले दोनो के मध्य वाद-विवाद हुआ था और मृतक की पत्नी ने कहा कि मै तुमको ठिकाने लगवा दूंगी। उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश उर्फ राधे पुत्र स्व0 सुमेर यादव और पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश समस्त निवासी ग्राम करौजा थाना पवई आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मंगलवर को थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता पूजा यादव को करौजा पुलिया से समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा व घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहने हुये गाउन को बरामद कर कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता ने बताया कि उसने मृतक के साथ वर्ष 2019 मे प्रेम विवाह किया था। दोनो का 01 वर्ष का एक लड़का है। इसी बीच मृतक किसी अन्य लड़की से बात करने लगा। इसी विवाद के चलते अभियुक्ता जनवरी मे मायके चली गयी और वही रहने लगी। लगातार मायके रहने के कारण मृतक पवन को अभियुक्ता पर संदेह हुआ कि वह किसी अन्य लड़के से बात करती है।
21 अप्रैल की रात्रि में अभियुक्ता का पति मृतक पवन कुमार यादव ऊर्फ मोनू अभियुक्ता के घर करौजा गया था और उसने अभियुक्ता को फोन से बात करते देखा और फोन छीन कर गाली गलौज देने लगा। अभियुक्ता के भाई ने बीच बचाव कर अभियुक्ता को छुड़ाया तो मृतक अभियुक्ता को छोड़कर उसके भाई को घसीट कर खडन्जे की तरफ ले जाने लगा तब तक पीछे से अभियुक्ता डण्डा लेकर मृतक के सिर पर डण्डे से प्रहार किया जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया तथा अभियुक्ता ने मृतक को दबाये रखा और उसके भाई अंगद ने डण्डे से कई डण्डे उसके सिर व शरीर पर मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक के शव को 01 कुए में फेंक दिया और ऊपर से गेहूँ का डण्ठल फेंक दिया था।
आज़मगढ़। करीब डेढ़ माह पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से मृतका के जेवर व नकदी बरामद किया है ।
बीते 14 मार्च को वादी मुकदमा रामअवध यादव निवासी ग्राम बसौधा थाना मुबारकपुर ने थाना में तहरीर दिया कि वादी की पत्नी इन्द्रमती उम्र करीब 64 वर्ष दिन मे दही बेचने इस्लामपुरा गयी थी। देर रात्रि तक घर वापस नही आने पर परिवार के लोग खोजने लगे। तो वादी की पत्नी की लाश शाई के गेहूं के खेत मे मेड़ के किनारे पड़ी मिली। पुलीस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना में जुट गई।
दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त फैजान हैदर पुत्र सगीर हसन निवासी ग्राम पुराखिजीर थाना मुबारकपुर का नाम प्रकाश मे आया।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह रोडवेज मुबारकपुर पर मौजूद थे, कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस्लामपुरा से अभियुक्त फैजान हैदर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से मृतक महिला के जेवर व 300 रुपए बरामद किया।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है और न्यायालय में चार्जशीट भेज कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा कराई जाएगी।