थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हृदय नारायण शुक्ला की तहरीर पर दीपक चौबे और विवेक चौबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
]]>
आज़मगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मारपीट के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को सायं सात बजे, वादी मुकदमा का भाई बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर, निवासी पकड़ी कला, खाना खाकर पाई (कनखुरिया) से सोने जा रहे थे। तभी रास्ते में शिवा सिंह, अमन सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे और पंच से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर बेहोश हो गया। पीड़ित के परिजनों ने थाना तरवां में लिखित तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश दी।
बुधवार चौकी प्रभारी पकड़ी कला उ0नि0 दिनेश कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमन सिंह निवासी डुभांव, को हैबतपुर डुभांव स्थित बराह मंदिर के पास गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी की लाठी और एक लोहे का कड़ा भी बरामद किया है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज कस्बा निवासी मोहम्मद आसिफ ने तहरीर देकर बताया कि पट्टीदार से टीनशेड का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बीते शनिवार की रात करीब 7 बजे मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद शहबान और मोहम्मद रिज़वान ने मिलकर उसकी दुकान में घुसगए और उस पर व उसके भाई मोहम्मद हुसैन पर बांस के डंडे, रॉड, लोहे के औज़ार और चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक भाई चोटों के कारण बेहोश हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बेहोश हुए मोहम्मद हुसैन का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद शहबान और मोहम्मद रिज़वान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
]]>आज़मगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी ने फिल्मी अंदाज़ में प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और जेवरात लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का पति विदेश में रहता था। इस दौरान महिला का एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला का पति विदेश से घर लौट आया और करीब तीन माह से घर पर ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को जब महिला का पति किसी काम से जिले से बाहर गया, तभी रविवार की सुबह प्रेमी मौका पाकर घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के शोर मचाने पर प्रेमी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी महिला के गले की चैन, हाथ का कंगन और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पर पहुंची मेहनगर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मेंहनगर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
]]>पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि दिनांक बीते सोमवार को सुबह बाल गोविंद यादव के भाई उमेश यादव ट्राली लेकर रास्ते से जा रहे थे, तभी विपक्षी गुलाब यादव, रामदुलार उर्फ पप्पू यादव, दिनेश यादव और आदर्श यादव ने रास्ते पर बांस गाड़ दिया । विरोध करने पर उन्होंने भद्दी गालियां देते हुए हमले की योजना बनाई।
आरोप है कि रामदुलार यादव के नेतृत्व में गुलाब यादव ने लोहे की रॉड से उमेश यादव पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही परिवार के अनिल यादव, अनीश यादव, गंगा यादव और नगीना यादव पर भी हमला किया। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि थाना मेंहनगर को इस घटना की जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि कि यह हमला जान से मारने की नियत से किया गया था।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रास्ते से दबंगो के कब्ज़े से मुक्ति दिलाने की मांग की। पीड़ित की माने तो एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
]]>ये है मामला
बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासिनी तारा देवी पत्नी विश्राम यादव ने बताया कि रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की देर शाम उन्होंने कोपागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रतिदिन की भांति बुधवार को अपने प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद चार पहिया गाड़ी से घर जा रही थीं। गाड़ी उनका लड़का आशुतोष यादव चला रहा था।
बताया कि जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के भाजहंवा कसारा गौशाला के पास सम्हस्ता मोड़ पर गाड़ी मुड़ी। पहले से घात लगाकर बैठे सात अज्ञात लोगों ने गाड़ी के सामने अपनी बाइक लाकर खड़ा कर दिया। जिससे गाड़ी को रोकना पड़ा
। शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी
गाड़ी रुकते ही अज्ञात लोग हॉकी, बैट, लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। जिससे गाड़ी के सभी शीशे टूट गए और उन्हें भी चोटें आईं। जब शोर मचाया गया तो गाड़ी की चाभी निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद तीन बाइक पर सवार सभी आरोपी फरार हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाने में एक व्यक्ति द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य की गाड़ी पर हमला करने के मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ला निवासी प्रियांशु मौर्य ने सिधारी थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार को जब वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होकर लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर नीबी गांव निवासी मनीष यादव द्वारा उनके साथियों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने मनीष यादव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने बताया कि राजनीतिक विद्वेष में उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है। क्योंकि उन लोगों को मेरे उस गाड़ी में होने का अनुमान था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रियांशु मौर्य द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसमें उनके द्वारा अपने ऊपर हमला किए जाने की बात कही थी। उनकी तहरीर के आधार पर मनीष यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
]]>