जानकारी के अनुसार, कटिहारी गांव निवासी युवती की 27 मई को शादी है। पिता की मौत और भाई के छोटे होने से वह खुद शादी की तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को वह आंखेपुर स्थित एक बैंक में बीस हजार रुपये निकालने गई थी। जहां से रुपये लेकर दोपहर दो बजे घर लौट रही थी।
अभी वह गांव के मुख्य मार्ग के सिवान के पास पहुंची थी कि पीछे से एक बाइक सवार ने उसे रोका। बाइक पर सवार बदमाश ने तेजाब की बोतल बाहर निकाली। यह देख युवती भागने लगी। जिससे फेंका गया तेजाब उसके पीठ पर आ गिरा।
इस घटना के बाद युवती करीब 100 मीटर भागी और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास करने लगी। युवती की इस कोशिश से डरकर दोनों बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस ने युवती को बड़राव सामुदायिक स्यास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर उसे रेफर कर दिया।
युवती का इलाज आजमगढ़ जिले में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में एसपी इलामारन जी. ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जमीन प्रकरण को लेकर यह घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
]]>आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा में सोमवार की सुबह फजर की नमाज पढ़ने जा रहे 55 वर्षीय सरफराज पुत्र हुसैन पर फायरिंग कर दी गई। आरोप है कि भूमि विवाद में उनके पटीदार अनीश पुत्र सगीर ने फायरिंग की। गोली सरफराज के कुल्हे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सरफराज की तहरीर पर अनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पटीदारों के बीच मुंबई और गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 2016 में भी मस्जिद में नमाज पढ़ते समय सरफराज पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह घायल हुए थे। बताया जाता है कि अनीश द्वारा बनाए गए एक मकान को सरफराज ने पूर्व में किसी अन्य को बेच दिया था, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।
]]>ये है मामला
मनियर कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का गैर बिरादरी के युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। एक दूसरे से मिलने पर भी पाबंदी लगा दिए। इससे आहत होकर प्रेमी-प्रेमिका फोन पर एक दूसरे से बात करने के बाद युवक कमरे में फंदे से लटक गया।
परिवार के सदस्य की नजर पड़ी तो चीख- पुकार मच गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रेमी के खुदकुशी की खबर मिलते ही प्रेमिका भी कमरे में जाकर फंदे पर लट गई, जिसे उसकी मां ने देख लिया। स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों के परिजन आधे घंटे के अंतराल पर लेकर इलाज के लिए पहुंचे।
इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चिकित्सक की सलाह पर परिजन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों की हालत खतरे के बाहर है। इस बाबत थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
]]>