आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थानां क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।
जिले के रहने वाले लोग किसी काम से स्विफ्ट डिजायर कार से गोलागंज की तरफ किसी काम से जा रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि गाड़ी ओवरस्पीड थी । गाड़ी जैसे ही मुखलिशपुर- पासीपुर नहर के पास पहुंची, कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई । हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने दौड़कर सभी को वाहन से बाहर निकाला । गाड़ी में तीन लोग सवार थे, तीनों लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को छुट्टी दे दी।
]]>जानकारी के अनुसार, घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर कोतवाली अंतर्गत पडेला के पास की है। बताया जा रहा है कि बिजेथुआ धाम से अयोध्या को चलने वाली परिवहन निगम की अनुबंधित बस (UP 44 BT- 0039) शुक्रवार सुबह निकली। बस पर स्टॉफ समेत तीन से चार लोग सवार थे। जैसे ही बस पडेला के पास पहुंची घने कोहरे के चलते बस समान दिशा में जा रहे ट्रक से ओवरटेक करते समय टकरा गई।
हादसे के समय बस परिचालक सौरभ तिवारी उर्फ सूरज (28) पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी निवासी कुरौली (पारसपट्टी) थाना मोतिगरपुर बस के गेट के पास खड़े थे। एकाएक वे बस से नीचे गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिचालक के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी पूनम तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, घटना में बस चालक इरशाद खान (26) व बस पर सवार यात्री विनोद कुमार (42) और दीपक (46) को काफी चोटें आई हैं जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। यहां से चालक को जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को पकड़ लिया गया है। परिवार से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
]]>शुक्रवार देर शाम करीब 10 बजे प्रतीक्षित पुत्र प्रमोद कुमार (24) निवासी प्रगति विहार आदमपुर, प्रद्युम्न पुत्र सत्येंद्र (24) निवासी शक्ति नगर बिजनौर यश राजपूत उर्फ अश्विनी (24) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती, सारांश भारद्वाज पुत्र सुशील शर्मा (25) निवासी पंचवटी कॉलोनी, अनिरुद्ध कोहली निवासी सिविल लाइन और पार्थ त्यागी पुत्र ऋतुराज त्यागी निवासी नगीना फाटक के पास बिजनौर एक कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे।
दोस्त के जन्मदिन पर खाने की तैयारी में थे सभी
बताया गया कि शुक्रवार को सारांश और एक अन्य दोस्त का जन्मदिन था। जिसके चलते सभी छह दोस्त खाना खाने की तैयारी में थे। कार सवार सभी दोस्त नजीबाबाद रोड की ओर जा रहे थे।
जहां इंद्रलोक कॉलोनी के सामने अचानक सड़क पर अचानक से सांड आ गया। सांड को बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और फिर पलट गई। हादसे में यश राजपूत, सारांश भारद्वाज और अनिरुद्ध कोहली की मौत हो गई। मरने वाले तीनों दोस्तों के घर में कोहराम मचा हुआ है, परिवार वालों का रो-रो कर बुराहाल है। तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।