आजमगढ़। शराब ठेके से लूट व लूट का विरोध करने पर सेल्समैंन के साथ मारपीट में शामिल बदमाशों को मुठभेड़ में रौनापार पुलिस ने दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त संत विजय के पैर में गोली लगी है, घायल बदमाश सहित 04 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं, 72 घंटे के अन्दर घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन होण्डा अमेज, लूट की शराब व पैसे तथा 02 देशी तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
दिनांक 07.01.2025 को वादी संजय सिंह पुत्र स्व0 कल्पनाथ सिंह निवासी ग्राम मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र दिया की उनकी स्वयं की देशी शराब की दुकान ग्राम सरदौली गडथौली बुढनपुर केवटहिया मे संचालित है जिस दुकान में सेल्समैन लालमन प्रसाद पुत्र पाँचू निवासी जमुवारी थाना रौनापार आजमगढ़ अन्दर सो रहे थे कि समय करीब समय 3- 4 बजे के बीच दुकान के बाहर खटपट की आवाज सुनकर दुकान का दरवाजा खोलकर बाहर निकले कि अचानक 04 व्यक्ति जो चेहरे पर कपडा बांधे हुए थे सेल्समैन लालमन प्रसाद को लाठी डण्डा से हमला करके घायल कर दिये घायल करने के बाद दुकान मे रखा बिक्री का 45,000/- रूपया नगद, तीन पेटी शराब व सेल्समैन का मोबाइल को लूट कर लेकर चले गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 05/2025 धारा 309(6) बी.एऩ.एस. वादी श्री संजय सिंह पुत्र स्व0 कल्पनाथ सिंह साकिन मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बनाम 04 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया और जांच शुरू की गई। इसी क्रम में दिनांक 10.01.2025 को घटना के 72 घंटे के अंदर दिनांक 07.01.2025 को घटित घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना रौनापार की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान भैसाड़ पुल के पास से सुबह समय करीब 05.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस मुठभेड में अभियुक्त संत विजय पुत्र रामजीत निवासी ग्राम काजी अमीर अहमद जोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा अन्य 03 बदमाश 1. करन यादव पुत्र पारस यादव निवासी अराजी अजगरा मगर्वी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 2. आकाश पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी ग्राम शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 3. सौरभ विश्वकर्मा पुत्र रविन्द्र विश्वकर्मा निवासी अहिर गाँव मुरादपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को पुलिस बल की मदद से घेर कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन होण्डा अमेज सफेद कलर नं0- UP50CQ2954 व 02 देशी तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारसूत 315 बोर, लूट के 22,650/- रूपया व 20 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद किया गया है।
आज़मगढ़। शहर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को बाग लखराव पुल के पास से प्रतियोगी परीक्षाओं के अंतर्राज्यीय साल्वर गैंग के मुख्य आरोपित समेत कुल चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कार, छह मोबाइल, एक कूटरचित आधार कार्ड, तीन एडमिट कार्ड व एक प्रश्न पुस्तिका बरामद किया। वहीं फरार 6 आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रामप्रवेश यादव निवासी चितावन पट्टी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर ने बताया कि दुर्गेश तिवारी बिहार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठने के लिए साल्वर की व्यवस्था कराता है। इसमें विक्की कुमार की सहायता से परीक्षार्थियों के आधार कार्ड में फोटो परिवर्तित कराकर साल्वर को बैठने के लिए भेजता है। राम प्रवेश यादव ने यह भी बताया कि वर्ष 2021 के पूर्व से ही नौकरी दिलाने के लिए लोगों को फंसाता था और उनसे डील करके उनके स्थान पर साल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाता था। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने का कार्य सभी लोग मिल करते हैं । बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। अपने संगठित गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर पूर्व से ही फर्जी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थी के स्थान पर साल्वर को बैठाकर यह कार्य सभी मिल कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थी के स्थान पर साल्वर को बैठाने के नाम पर लगभग 5 से 10 लाख रुपये में डील तय होती थी। इसमें से दो लाख रुपये परीक्षा देने से पहले व शेष रुपये परीक्षा देने के बाद लिए जाते थे। उक्त कार्य में दुर्गेश तिवारी मुख्य भूमिका अदा करता था। दुर्गेश तिवारी बिहार से साल्वर व फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए साल्वर की व्यवस्था करता है। बताया कि उत्तर प्रदेश में वह, सुनील कन्नौजिया, बबलू यादव, श्रवण कुमार यादव, सूर्यकांत कुशवाहा उर्फ पिंटू प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षार्थियों व कंडीडेट की तलाश कर उनके साथ डील कर दुर्गेश तिवारी के साथ मिलकर योजना बनाकर फर्जी तरीके से परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाने का कार्य किया जाता है। पुलिस ने बताया कि चार जनवरी को बिहार के कदम कुआं पटना थाना क्षेत्र के असनिया कुआं निवासी साल्वर विकास कुमार उर्फ राकेश कुमार बिहार को गिरफ्तार किया गया। पांच जनवरी को गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के मऊपारा देवकली गांव निवासी अनुप सागर को गिरफ्तार किया गया जो पक्षार्थी है। वहीं, छह जनवरी को गाजीपुर जनपद के जमानिया थाना क्षेत्र के चितावन पट्टी गांव निवासी रामप्रवेश यादव, गाजीपुर के शहर कोतवाली चौकिया निवासी सुनील कन्नौजिया, बिहार के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी साल्वर अंकित गुप्ता व गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के डोरा गांव निवासी अमित कुमार कन्नौजिया को गिरफ्तार किया।
]]>आजमगढ। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती में दो दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, कैंची व एक लकड़ी का पाटी बरामद किया है।

बीते 26 अक्टूबर को भूमि विवाद को लेकर सिधारी थाने के चौबाना बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने कैंची से प्रहार कर दिया। जिसमें दीपू चौधरी नामक युवक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीयों ने दूसरे दिन सड़क जाम कर आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन व कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना में चार आरोपियों प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, पियूष चतुर्वेदी उर्फ छोटू, मुन्नी व नेहा को नया पुल सिधारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक कैंची व एक लकड़ी का पाटी बरामद किया है।
]]>