सीओ आस्था जायसवाल ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने आपसी विवाद में मोहम्मद हस्सान को चाकू मार दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार था और पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार को थाना कन्धरापुर पुलिस टीम के उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाकीपुर सोनहरिया रोड पर एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अंकित सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह, पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वजहा ईदिलपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया। बरामद मोटरसाइकिल थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर से संबंधित पाई गई।
आजमगढ़। जिले के थाना बरदह पुलिस ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सरकारी धन में गबन के आरोप में अभियुक्त अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
सौरभ कुमार, पुत्र स्व० राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर, जो सहायक विकास अधिकारी हैं, ने थाना बरदह को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर0के0वी0वाई0) के अंतर्गत प्राप्त कुल ₹5,00,000/- की धनराशि में से ₹1,36,274.84/- का गबन किया गया है।
शिकायत के आधार पर थाना बरदह पर अशोक कुमार गुप्ता, पुत्र स्व० कन्हैया लाल गुप्ता, निवासी ग्राम अबुसईदपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
रविवार को उप निरीक्षक पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार गुप्ता को उसके घर, ग्राम अबुसईदपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ से सुबह गिरफ्तार किया गया।
आजमगढ़ । जिले में चोरी की एक घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में ताला बंद मकान से नकदी व कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है।
थाना गम्भीरपुर में दर्ज चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के चोरी गए जेवरात के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि बीते 16 दिसम्बर को वादी मुकदमा पवन कुमार पाण्डेय पुत्र गौरी शंकर पाण्डेय, निवासी ग्राम भोपालपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई थी।
वादी उत्तर प्रदेश सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके ताला बंद आवास से अज्ञात चोरों द्वारा महत्वपूर्ण कागजात, लगभग दो लाख रुपये नकद तथा जेवरात चोरी कर लिए गए थे।
इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी , इस दौरान सुरागरसी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिस पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना गम्भीरपुर पुलिस ने रानीपुर रजमो मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए कीमती जेवरात बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश चौहान पुत्र परविन्द चौहान निवासी ग्राम अहियाई, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बीते 26 जुलाई को वादी द्वारा थाने पर तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि 21 जुलाई को वादी की नाबालिग पुत्री बाबा पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा 4–5 दिनों तक काफी खोजबीन की गई, इसके बाद पता चला कि अम्बुज चौहान पुत्र प्रभु चौहान, निवासी ग्राम शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है।
इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अम्बुज चौहान को बड़ा गणेश मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बीते सोमवार को वादी मुकदमा सोनू सरोज पुत्र सुभाष सरोज, निवासी ग्राम हजारेमलपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ने थाना बरदह पर सूचना दी थी कि उनके पिता सुभाष सरोज द्वारा राहुल गौतम पुत्र आधार गौतम, निवासी शेखपुर उर्फ पठानपुर को कुछ धनराशि दी गई थी।
नौ दिसंबर को देर शाम लगभग 8 बजे धनराशि की मांग को लेकर सुभाष सरोज राहुल के घर गए थे। आरोप है कि वहां राहुल पुत्र रामआधार, पवन पुत्र राजिन्दर तथा नन्हू पुत्र लालचन्द, सभी निवासी शेखपुर उर्फ पठानपुर ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की, जिससे सुभाष सरोज की मृत्यु हो गई।
इस सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस हटाते हुए धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
बुधवार को उप निरीक्षक उमेशचन्द्र यादव ने हमराहियों के साथ वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र रामआधार, निवासी शेखपुर उर्फ पठानपुर को सुबह नरवे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आज़मगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपसी विवाद के दौरान जानलेवा हमले के आरोप में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से डंडे भी बरामद किए गए हैं।
थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के ग्राम मगरावां रायपुर में बीते 5 दिसंबर को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस संबंध में उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह की तहरीर पर थाना गम्भीरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को विषहम की ओर जाने वाली सड़क के पास से दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवेन्द्र उर्फ झीनू, प्रभाकर और बाबी शामिल हैं, जो सभी ग्राम मगरावां रायपुर, थाना गम्भीरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>