आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मां व बेटी को मारपीटकर घायल करने वाले आरोपी को इशहाकपुर केदारपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित मीरा चौबे ने 15 जनवरी को थाना अहरौला में शिकायत की कि जमीनी विवाद के दौरान अभियुक्तगण ने उन्हें और उनकी बेटी वर्षा को गाली-गलौज, लाठी-डंडा और लात-घूंसे से पीटा। जिससे दोनों के सिर पर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और धारा 109(1) बीएनएस जोड़ी गई।
शनिवार को उ0नि0 विश्राम गुप्ता और पुलिस बल क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित उर्फ पशुपति नाथ चौबे को इशहाकपुर केदारपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी आदि शामिल हैं।
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के पास शनिवार को तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
थाना अहरौला पुलिस शनिवार की सुबह गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम तरकूलहा की ओर सहराजा मोड़ से निजामपुर की तरफ दो गोतस्कर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
चेतावनी के बावजूद नहीं मानने पर आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जाकिर उर्फ शैफ (38) पुत्र स्व. रफीक कुरैशी निवासी कुरैशी टोला माहुल थाना अहरौला के रूप में हुई है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल गोतस्कर ने फरार साथी का नाम दिलशाद उर्फ लालू पुत्र मुस्ताक निवासी कस्बा माहुल, अज़ामगढ़ बताया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घायल गोतस्कर के खिलाफ गोवध, हत्या, गैंगस्टर सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में पुलिस चौकी से महज चार सौ मीटर दूर शनिवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक डॉक्टर पर असलहे से हमला कर दिया। सिर पर कट्टा के बट से वार कर डॉक्टर को लहूलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, समसल्लीपुर निवासी चिकित्सक वीरेंद्र प्रजापति शनिवार को हमेशा की तरह माहुल बाजार स्थित अपने क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश असलहा लेकर पहुंचे। एक बदमाश ने डॉक्टर की कनपटी पर कट्टा सटाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर वीरेंद्र ने भी हिम्मत नहीं हारी और बदमाश से भिड़ गए। हाथापाई के दौरान बदमाश ने कट्टा के बट से कई वार किए, जिससे डॉक्टर लहूलुहान हो गए। संघर्ष के बीच दोनों क्लीनिक से बाहर सड़क पर जा गिरे और कीचड़ में लोटपोट हो गए। गिरने के दौरान कट्टा बदमाश के हाथ से छूट गया और डॉक्टर के हाथ में आ गया। स्थिति पलटते देख दोनों बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही माहुल चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन पीड़ित के अनुसार उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोप तो यह भी है कि चौकी इंचार्ज ने घायल डॉक्टर को खुद कट्टा लेकर थाने पहुंचने के लिए कहा। वहीं थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने शुरुआती तहरीर लेने से भी इनकार कर दिया।
बताया जा रहा कि डॉक्टर ने बाद में एसपी आजमगढ़ को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के करीब बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और तहरीर लेकर जांच शुरू की। वही माहुल चौकी प्रभारी के रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
]]>