ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि प्रत्येक रविवार को शहीद जवानों के नाम पौधारोपण कर पुरानी पेंशन की मांग को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक ओपीएस लागू नहीं हो जाती।
अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया ने कहा कि पुरानी पेंशन सभी कर्मचारियों का अधिकार है और यह सभी को मिलनी चाहिए। अटेवा शिक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि डॉ. राम आशीष सिंह की शहादत को जाया नहीं जाने दिया जाएगा और सरकार से मांगों को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा।
नवल किशोर ने कहा कि पुरानी व्यवस्था को खत्म कर निजीकरण बढ़ाया जा रहा है, जिसे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, रमेश कुमार यादव, राजबहादुर चौधरी, अभय चौहान, सुनील यादव, सुनील सिंह, मनोज मौर्य, दिनेश यादव, बद्री प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर, राधेश्याम, प्रमोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
]]>