रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार स्थित पोखरे में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पहचान में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सुचना दिया। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं अतरैठ बाजार के रहने वाले लोग सुबह टहल रहे थे। इसी दौरान बाजार स्थित पोखरे में एक शव उतराया हुआ लोगों ने देखा। सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान शेरवा गांव निवासी दिनेश उर्फ मधुर निषाद (40) पुत्र रामू के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।
वहीं परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार दिनेश की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह घर से सब्जी खरीदने के लिए अतरैठ बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद पोखरे में उसका शव मिलने की सूचना मिली।
मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
]]>
रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। जिले की अहरौला पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार/शुक्रवार की देर रात अहरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को अहरौला थाना पुलिस में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए है।
वहीं कोर्ट के आदेश पर ठगी का मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में अहरौला थाना पुलिस सक्रिय हुई। मुकदमा संख्या 241/2026 की विवेचना के दौरान अहरौला पुलिस को सूचना मिली कि फर्जी खतौनी के जरिए जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बरामदपुर पुलिया की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर क्रेटा कार को रोककर उसमें सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभनाथ सेठ, सुधीर सेठ, इन्द्रभूषण सेठ और मुन्नीलाल शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे फर्जी खतौनी दिखाकर लोगों को जमीन बेचने का झांसा देते थे। विश्वास में लेकर आरटीजीएस और नकद के माध्यम से रुपये वसूलने के बाद न तो जमीन का बैनामा करते थे और न ही रकम वापस करते थे। रुपये मांगने पर पीड़ितों को धमकी भी इनके द्वारा दिया जाता था।
विदित हो कि पीड़ित दुर्गेश कुमार पाण्डेय की तहरीर पर अहरौला थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शोभनाथ सेठ के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एनआई एक्ट के तहत उसके विरुद्ध करीब 20 मामले न्यायालय में विचाराधीन बताए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह समेत थाना अहरौला के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में कुत्तों के विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया था, जबकि गोली उसके पालतू कुत्ते को लग गई थी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है।
थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम बस्ती भुजवल में बीते दो फरवरी की रात करीब आठ बजे कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तों की कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को जा लगी, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना अहरौला में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
सोमवार को उप निरीक्षक विश्राम गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर करनपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास पहुंचे, जहां से वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा,कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त दीपक चौबे ने बताया कि कुत्तों के विवाद के दौरान उसने अपने साथी विवेक चौबे के साथ मिलकर फायरिंग की थी। घटना के बाद मौके पर लोगों के पहुंचने पर दोनों फरार हो गए थे। अभियुक्त ने अपने कृत्य को गलती स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दीपक चौबे निवासी ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला का रहने वाला है, जिसके विरुद्ध पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
रिपोर्ट: आशीष निषाद
अतरौलिया/ आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जोगीपुर गांव निवासी शैलेंद्र तिवारी पुत्र स्वर्गीय हरिनाथ तिवारी के परिवार के सदस्य मंगलवार रात भोजन के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 11 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर उस कमरे में प्रवेश किया, जहां कीमती जेवरात और नकदी रखी हुई थी।
सुबह करीब 4 बजे शैलेंद्र तिवारी की नींद खुली और जब वे ब्रश लेने कमरे की ओर गए तो खिड़की टूटी देख उनके होश उड़ गए। जांच करने पर अलमारी में रखे लगभग 70 से 75 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, करीब 40 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान गायब मिला।
चोरी की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर अतरौलिया थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए हैं
पीड़ित का कहना है कि चोरों ने पूरी योजना के तहत उसी कमरे को निशाना बनाया जहां कीमती सामान रखा था। पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।