घायल गोविंद के बयान के आधार पर पुलिस ने इंद्रेश राजभर, विकास राजभर और अभिषेक राजभर निवासी बनगांव मार्टीनगंज को नामजद किया। बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फतुही तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पंच और एक डंडा बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हृदय नारायण शुक्ला की तहरीर पर दीपक चौबे और विवेक चौबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
]]>
इसी क्रम में रविवार को थाना निजामाबाद पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र स्वर्गीय सत्तार, निवासी ग्राम गंधुवई को गंधुवई नहर के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आज़मगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी ने फिल्मी अंदाज़ में प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और जेवरात लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का पति विदेश में रहता था। इस दौरान महिला का एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला का पति विदेश से घर लौट आया और करीब तीन माह से घर पर ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को जब महिला का पति किसी काम से जिले से बाहर गया, तभी रविवार की सुबह प्रेमी मौका पाकर घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के शोर मचाने पर प्रेमी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी महिला के गले की चैन, हाथ का कंगन और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पर पहुंची मेहनगर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मेंहनगर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
]]>पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि दिनांक बीते सोमवार को सुबह बाल गोविंद यादव के भाई उमेश यादव ट्राली लेकर रास्ते से जा रहे थे, तभी विपक्षी गुलाब यादव, रामदुलार उर्फ पप्पू यादव, दिनेश यादव और आदर्श यादव ने रास्ते पर बांस गाड़ दिया । विरोध करने पर उन्होंने भद्दी गालियां देते हुए हमले की योजना बनाई।
आरोप है कि रामदुलार यादव के नेतृत्व में गुलाब यादव ने लोहे की रॉड से उमेश यादव पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही परिवार के अनिल यादव, अनीश यादव, गंगा यादव और नगीना यादव पर भी हमला किया। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि थाना मेंहनगर को इस घटना की जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि कि यह हमला जान से मारने की नियत से किया गया था।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रास्ते से दबंगो के कब्ज़े से मुक्ति दिलाने की मांग की। पीड़ित की माने तो एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
]]>