आजमगढ़। जिले के थाना निजामाबाद क्षेत्र में वादी ज्ञानचन्द यादव पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश यादव था, जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर सेंटरवा बाज़ार से दबिश देकर पकड़ा गया।
बीते 15 नवंबर को ज्ञानचन्द यादव पुत्र महंगी यादव निवासी परवेजाबाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान राकेश यादव और रूपेश उर्फ़ गुड्डू ने लोहे और रॉड से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। वादी का सिर फट गया और उन्हें आंतरिक चोटें भी आईं। वादी के प्रार्थना-पत्र पर 19 नवंबर 2 को थाना निजामाबाद में मामला पंजीकृत किया गया था।
सोमवार को उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव मय हमराह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि राकेश यादव मोहनाठ के पास किसी स्थान पर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पहले मामले में ग्राम मानपुर निवासी मुकेश पर लाठी, डंडा और हांकी से हमला किया गया। इसी बीच उसकी माता चिन्ता देवी को भी पीटा गया। पुलिस ने आरोपी विकास पुत्र मोहित (23 वर्ष) और प्रमिला पत्नी मोहित (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
दूसरे मामले में ग्राम मुडियार निवासी आशीष को सिर पर प्रहार कर घायल किया गया। पुलिस ने आरोपी असहर पुत्र स्वर्गीय परवेज को खानपुर चितवाल सुल्ताना शहीद इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इसी क्रम में थाना बिलरियागंज क्षेत्र में भी सक्रिय पुलिस कार्रवाई हुई। रविवार को उ0नि0 प्यारे राम की टीम ने वांछित अभियुक्त विरेंद्र कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम सवरुपुर रामपुर को घर से गिरफ्तार किया। यह आरोपी वाहन चोरी के मामले में पहले से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
]]>अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही की गयी।
गुरुवार को ग्राम कजराकोल में दो पक्षों के मध्य पूर्व विवाद को लेकर लाठी-डण्डा, लोहे की रॉड, फावड़ा आदि से आपसी मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आयी थीं। इस संबंध में कोतवाली फूलपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी थी।
शुक्रवार को उ0नि0 अजय प्रताप सिंह मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नियाउज गेट के पास से अभियुक्त कवि यादव पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को दोपहर गिरफ्तार किया ।
]]>वादी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि उनका पुत्र अंश राव घर के बगल कुटिया पर मोबाइल गेम खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी हरिनाथ प्रसाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अंश राव की गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी को सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
]]>
आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में एक वांछित अभियुक्त लोरिक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बीते गुरुवार को राममिलन यादव निवासी ग्राम भाटिनपारा ने थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी थी कि उनके 16 वर्षीय पुत्र अंकित यादव को कोचिंग से लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते विपक्षीगण ने लाठी-डंडा, ईट और पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी और उसके साथी उनके घर भी पहुंचे और अंकित यादव, अंगद यादव, हीरानन्द तथा राममिलन यादव और उनकी पत्नी अनरमा यादव को लाठी-डंडा, ईट और पत्थर से पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।इस संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने आज शारदा नहर पुल के पास भोरमऊ मौर्या बस्ती की तरफ जाने वाली रोड पर आरोपी लोरिक यादव पुत्र रामकुमार यादव को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर चालान किया गया।
]]>