मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़़ी गांव निवासी नंदलाल राम मेहनाजपुर थाने में करीब नौ वर्षो से हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। उनका स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता था। वह अकेले यहां रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह आवास से निकलकर बाजार में जाने के बाद वापस थाने आये। बताया जा रहा है कि उनके पास मालखाने की भी चाभी थी और वे मालखाने से रिवाल्वर निकालकर अपने अपने आवास में पहुचे । यहां पर उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। वहीं परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे करीब 6 माह में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आज सूचना मिली कि मेहनाजपुर थाना में तैनात मालखाना मुंशी ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष, सीओ व फॉरेंसिक टीम व मौके पर पहुचे। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को क्क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
]]>आज़मगढ़। जिले के बरदह थाने के पुलिस में आवाज तमंचा हुआ कारतूस के साथ विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
रविवार को उप निरीक्षक कुलदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास कुमार पुत्र महेन्द्र निवासीग्राम अहिरौली थाना बरदह जनपद आजमगढ को कृतमलपुर अहिरौली मार्ग बहद ग्राम अहिरौली से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
]]>आजमगढ़। जिले की एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश करने के लिए पांच हज़र की रिश्वत लेते सदर तहसील में चकबंदी विभाग में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात रामकरण राम को मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
आज़मगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील के सरायमोहन गांव निवासी कमलेश राम ने एक जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कराया था। आरोप है कि बैनामा कराई गई जमीन की पैमाइश करने के लिए पीड़ित कमलेश लगातार चकबंदी विभाग के राजस्व निरीक्षक रामकरण राम से कह रहा था। लेकिन पैमाइश के बदले राजस्व निरीक्षक ₹ 5000 रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत मांगे जाने और पैमाइश न होने से परेशान पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम आज़मगढ़ से की ।
मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार को पीड़ित को केमिकल लगे नोट दे दिया। जैसे ही पीड़ित ने राजस्व निरीक्षक घुस के 5 हज़ार रुपये केमिकल लगे हुए नोट दिए वहाँ मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। आरोपी राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
]]>आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चुनहटा गांव के प्रधान प्रकाश यादव को दबंग युवक सुशील यादव ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब प्रकाश यादव अपने घर से बाजार जा रहे थे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के चिनहट गांव के प्रधान प्रकाश यादव हैं। उनके पड़ोसी सुशील से विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रकाश यादव मंगलवार की रात आठ बजे अपने घर से बाजार जा रहे थे तभी सुशील ने गोली मार दी। प्रकाश को दो गोली लगी। एक पैर में एक दाहिने सिने पर गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर सुशील यादव कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बुद्धिराम यादव का बेटा है। बुद्धिराम को वर्ष 2002 में रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुशील यादव की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
]]>आजमगढ़।जिले के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने 15-15हजार रुपये की दो इनामी महिलाओं को रविवार की सुबह विषहम मोड़ मंगरावां के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिला आरोपी हत्याकांड के मामले में वांछित थीं। थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि दोनों आरोपी शाहिदा बानो और तरन्नुम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर की निवासी हैं। उक्त दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी अकील अहमद ने बताया कि घटना 15 अक्तूबर 2022 की है, जब क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद विपक्षियों ने रंजिश में उनके भाई खुर्शीद अहमद की हत्या कर दी। नेयाज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे खुर्शीद को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान छह आरोपियों का चालान आठ जनवरी 2023 को न्यायालय में किया गया, लेकिन शाहिदा बानो और तरन्नुम वांचित थीं। उनके खिलाफ 19 नवंबर 2022 को एनबीडब्ल्यू, 19 फरवरी 2023 को कुर्की की कार्रवाई हुई। चार मार्च 2023 को एसएसपी ने दोनों पर इनाम घोषित किया था। एसएसपी हेमराज मीना के निर्देश पर गठित थाना और स्वाट ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया।
]]>आजमगढ़। जिले शहर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक काफी देर बाद लगी, जब लोग शोर मचाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में होटल संचालक एक व्यक्ति को मारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो में एक सिपाही पहुंचा जो युवक को छुड़ाने में लगा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के रहने वाले विराट यादव शनिवार को अपने कुछ लोगों के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में भोजन करने गया था। सीट को लेकर होटल संचालक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।
मामला इतना बढ़ा कि आसपास के होटल संचालक व दुकानदार जुट गए और लाठी-डंडा से भोजन करने आए लोगों की पिटाई शुरु कर दी। देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। शोर सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात एक दो सिपाही पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को होटल संचालकों से बचा सके। विराट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
‘एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ भोजन करने के लिए सिविल लाइन स्थित होटल पर गया था। सीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ‘
]]>आजमगढ़ । जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने करीब 20 दिन पूर्व एक मैरेज हाल के गेट के सामने से दूल्हे के पिता से पैसों से भरे बैग की छिनैती करने के मामले में एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक 15 हज़ार 200 रुपये नकद बरामद किया है।
20 अप्रैल 2025 को राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व हरिहर प्रसाद, निवासी भगवानपुर मंझारिया, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा तहरीर दिया गया था कि वह अपने पुत्र प्रेमसागर की शादी हेतु बारात लेकर उमंग मैरिज हाल, ग्राम लोहरा, थाना अतरौलिया आये थे। दो अज्ञात बाइक सवारों ने मैरेज हाल के गेट के पास उससे रुपये से भरे बैग को छीनकर लेकर भाग गये। पुलिस ने जब जांच की तो कुलदीप उर्फ डूबकी लोना पुत्र मायाराम लोना उर्फ छुन्नीपाल लोना, साकिन शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर,गोलू नोना पुत्र सुक्खू नोना, टाइगर उर्फ जुगनू नोना पुत्र नन्हें नोना निवासीगण शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अचलीपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान जब बाइक सवारों लो रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू किया।

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश का नाम कुलदीप उर्फ डूबकी लोना बताया गया। बरामद रूपयों के बारे में पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम तीनों साथी मिलकर थाना अतरौलिया क्षेत्र के उमंग मैरिज हाल के पास बारात मालिक के हाथ रुपयों से भरे हुये बैग को छीनकर भागे गये थे, जिसमें कुल 62,000 रूपये था जिसको हम लोगों द्वारा आपस में बाट लिया गया जिसमें मेरे हिस्से में 20,000 रूपया मिला था, जिसमे से कुछ रुपये खर्च हो गए , शेष पैसा मेरे पास से जो मिला है उसी छिनैती का 15,200 रूपया है।
]]>उन्होंने 8 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह को पत्र लिखकर इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जनहित में बनाने की मांग की थी। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने दावा किया कि उनके पत्र को गंभीरता से लिया गया है।
विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने प्रमुख सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद अनुभाग सचिव शिवकुमार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास को सड़क की स्थिति की विस्तृत आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
अरुण राजभर ने बताया कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के साथ-साथ कंहरिया के 5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण की कागजी कार्रवाई जल्द पूरी होगी, जिसके बाद निर्माण शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता शैलेश यादव ने भी पुष्टि की कि इस मार्ग के लिए प्रस्ताव मांगा गया है और कार्यवाही प्रगति पर है।
]]>आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जाली दस्तावेजों के जरिए नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत दंपती समेत छह लोगों पर कार्रवाई की गई है।
अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस गिरोह का सरगना अहरौला थाना क्षेत्र के आतापट्टी भीमलपट्टी गांव निवासी शशिकांत पांडेय उर्फ सोनू है। शशिकांत पांडेय के गिरोह में उसकी पत्नी मंजू, गहजी गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय, अमन पांडेय, विकास पांडेय, कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी विजौरा कॉलोनी निवासी मानधाता पांडेय शामिल है। इसके दिनेश कुमार पांडेय वर्तमान समय में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मकान नंबर 34, फुसूपुरवा में रहता है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में पेश करता था और नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। इसकी गतिविधियों ने जिले में लोक व्यवस्था को प्रभावित किया और भय के कारण लोग शिकायत दर्ज करने से डरते थे। उन्होंने बताया कि अहरौला थाने में इस गिरोह के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 16 फरवरी 2025 को गैंगचार्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ को भेजा था। 15 अप्रैल 2025 को दोनों अधिकारियों की संयुक्त बैठक में इसे स्वीकृत किया गया। इसके आधार पर गिरोह के सभी छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
]]>