रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट 2026 की परीक्षा में असफल होने पर एक छात्रा ने शुक्रवार को घर में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन कोईरी पोखरा निवासी संजय यादव की 18 वर्षीया पुत्री सृष्टि यादव मेडिकल की तैयारी कर रही थी। मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट 2026 की परीक्षा में उसने प्रतिभा किया था। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सृष्टि यादव सफल नहीं हो सकी। जिससे नाराज होकर सृष्टि ने शुक्रवार को दिन में घर पर ही एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
]]>
रिपोर्ट___अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच नकल माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक चलना शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय की शुचिता को बनाए रखने के लिए कुलपति के कड़े रुख के बाद, उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वाड) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सामूहिक नकल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नकल में संलिप्त संस्थानों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के विशेष निर्देश पर गठित डॉ. पंकज सिंह एवं डॉ. शफीउज़्ज़मा की उड़न दस्ता टीम निरंतर विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में टीम ने गांधी त्रिवेणी स्मारक बरदह नोडल केंद्र से सम्बद्ध बाबा सहोरु दास स्मारक महाविद्यालय, नन्दाव पर दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान टीम उस समय दंग रह गई जब परीक्षा कक्षों में मानक की धज्जियां उड़ाते हुए परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल करते पाए गए। उड़न दस्ते ने मौके पर न केवल नकल सामग्री बरामद की, बल्कि यह भी पाया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और परीक्षा संचालन की गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया जा रहा था। इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मिलते ही कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह के माध्यम से जारी बयान में कुलपति ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता और शुचिता सर्वोपरि है। “विश्वविद्यालय की साख और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। जो भी महाविद्यालय दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाबा सहोरु दास स्मारक महाविद्यालय के विरुद्ध नियमों के तहत तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालय इस रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र निरस्त किया जा सकता है या उसे भविष्य की परीक्षाओं के लिए डिबार (प्रतिबंधित) किया जा सकता है। साथ ही, भारी अर्थदंड लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा परीक्षाओं में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय इस नीति का कड़ाई से पालन कर रहा है। उड़न दस्ते की इस सक्रियता ने उन महाविद्यालयों में हड़कंप मचा दिया है जो अब तक परीक्षा की आड़ में अनुचित साधनों को बढ़ावा देते रहे हैं।
]]>आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल हुए।
एसएसपी ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पिकेट और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसी घटनाओं का शत-प्रतिशत अनावरण व संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा। गंभीर घटनाओं में राजपत्रित अधिकारियों को 24 घंटे में स्थल निरीक्षण अनिवार्य किया गया।
साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु दो समुदायों के बीच होने वाली छोटी घटनाओं का त्वरित विधिक समाधान कराने के निर्देश दिए गए। थाना परिसरों में खड़े वाहनों का शीघ्र निस्तारण और साफ-सफाई नियमित रूप से कराने को कहा गया। एसएसपी ने न्यायालय से समन्वय स्थापित कर निर्णयिक मालों के शीघ्र निस्तारण, IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया। वाहन चेकिंग अभियान को स्थान और समय बदल-बदल कर चलाने तथा नियम उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। महिलाओं की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता देने और महिला बीट अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए अर्दली रूम आयोजन और माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया।साइबर अपराध के मामलों में जीआरपी व आरपीएफ से समन्वय और हेल्पलाइन 1930 के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की बात कही गई ।
। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुधवन कुमार सिंह, ग्रामीण चिराग जैन, यातायात विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>