आज़मगढ़। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय नाथ सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न राज्यों से आए उत्पादों की झलक देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखा।
आयोजक संस्था के मंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल 105 दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से आए व्यापारी अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में खादी के आधुनिक वस्त्र, आयुर्वेदिक दवाएं, आंवले से बने खाद्य उत्पाद, बीकानेरी नमकीन, पापड़, ड्राई फ्रूट, लेडीज शॉल, स्वेटर, साड़ियां, चूड़ियां, कॉस्मेटिक, फर्नीचर, कालीन, जूते-चप्पल समेत अनेक आकर्षक चीज़ें उपलब्ध हैं।
मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने दुकानों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह खादी प्रदर्शनी जनपदवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। सभी लोग यहां आकर भरपूर खरीदारी करें और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करें।
एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी व साहित्यकार संजय पांडेय सरस ने बताया कि यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मेले का आनंद लें और देशी उत्पादों का समर्थन करें।
इस मौके पर हुकुम सिंह, मलखान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुमन यादव, जितेंद्र कुमार, संतोष पांडे कालीचौरा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। शरद पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ अतरौलिया का ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेला दूसरे दिन अपने पूरे शबाब पर रहा। सुबह से ही नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि पूरे नगर में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। हर गलियों, मार्गों और दुकानों पर चहल-पहल का मनमोहक नजारा देखने को मिला।

भव्य पंडालों और आकर्षक मूर्तियों से सजा पूरा नगर पंचायत क्षेत्र लाइटों की जगमगाहट से नहा उठा था। लगभग दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े पंडालों में मां दुर्गा की अलौकिक प्रतिमाएं विराजमान थीं, जिनकी सुंदर सजावट और सांस्कृतिक रूपरेखा लोगों को आकर्षित करती रही। देश के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों की झलक प्रस्तुत करते पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मेले में बच्चों के लिए लगाए गए झूले, जलेबी और चाट, चौमिंग की दुकानों पर भी जमकर भीड़ देखी गई। करवा चौथ के मौके पर महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की, जिससे बाजारों में रौनक दोगुनी हो गई। देर रात तक श्रद्धालु और आमजन मेले का आनंद लेते रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र स्वयं अपने हमराहियों के साथ लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई थी ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। भीड़ नियंत्रण के लिए अहरौला व ममहराजगंज थाना पुलिस बल को भी सहयोग हेतु लगाया गया।

कड़ी निगरानी और सतर्कता के चलते मेले के दूसरे दिन का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सख्ती और चौकसी के कारण मेले में सुरक्षा और अनुशासन दोनों का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। तीसरे और अंतिम दिन के मेले में भी भीड़ और उल्लास और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।