आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में सोमवार सुबह पशुओं के लिए चारा निकाल रहे एक बुजुर्ग पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एकदगी गांव निवासी उदयभान यादव (65) सोमवार सुबह करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और पेट में सींग मार दिया। गंभीर रूप से घायल उदयभान यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव निवासी कांग्रेस नेता रामप्रताप यादव 73 वर्ष का बुधवार को निधन हो गया। निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने एक बेटे राजेश यादव के नाम पूरी संपत्ति वसीयत की थी। इस बात की जानकारी मिलने पर बाकी दोनों बेटे रविंद्र यादव और संतोष यादव विरोध करने लगे।
बुधवार की सुबह निधन के बाद घर पर पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन बात बनने से पहले ही रविंद्र यादव ने भाई राजेश यादव पर पिता की हत्या का आरोप लगा दिया। इसके बाद घर में गाली-गलौज और हंगामा शुरू हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। विवाद को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा तीनों भाइयों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक बेटे द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>