सीओ किरनपाल सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी 22 वर्षीय वृजमोल यादव, जो मुंबई में रहता था, शनिवार दोपहर अपने मौसेरे भाई 20 वर्षीय राम प्रवेश यादव (निवासी भरमा, थाना पवई) के साथ बाइक से दवा लेने माहुल जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक माहुल-फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वृजमोल यादव, उसका मौसेरा भाई राम प्रवेश यादव और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने वृजमोल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि राम प्रवेश यादव की हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान बरामदपुर गांव निवासी 20 वर्षीय आसिफ, 21 वर्षीय आफताब और 19 वर्षीय सारिक के रूप में हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मृतक वृजमोल यादव दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता विक्रम यादव गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
जैसे ही हादसे की सूचना परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष मुबारकपुर, शशिमौली पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दे की राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर आजमगढ़ की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही अमित कुमार मिश्र पहुंच कर एंबुलेंस के माध्यम से शौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। देर रात्रि तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया और आमजन के माध्यम से मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फूलचंद प्रजापति के रूप में हुई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलचन्द्र प्रजापति (60 वर्ष) पुत्र स्व. रामचेत प्रजापति निवासी ग्राम देऊरपुर सराय, पोस्ट बनकट जगदीश, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, अपने रिश्तेदारी में लोहरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान शौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार बजाज प्लेटिना बाइक के चालक प्रदीप वर्मा पुत्र जियालाल वर्मा, निवासी संदहा मझगंवा, थाना आलापुर, जनपद अंबेडकर नगर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल फूलचन्द्र को तत्काल शौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई हरिहर प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर पुलिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे और सामने से आ रही कारों की टक्कर के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली के खानगाह बहरामपुर के रहने वाले रमेश, 24 वर्ष, जो कपड़े की दुकान में नौकरी करते थे और परिवार में पांच भाई तथा तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था, अपने साथी जुगनू, 25 वर्ष, जो गोडारी गांव के पास सड़क किनारे किराये की दुकान पर वाहन धुलाई का कार्य करता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रजादेपुर पुलिया के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, और उसी समय एक अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्विफ्ट डिजायर कार का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जुगनू की सगाई पिछले महीने ही हुई थी और शादी तय थी। हादसे के कारण पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
]]>