रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिन बुधवार एक जुलाई को पूरे देश में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के निजामाबाद बाजार में सपा के प्रदेश सचिव वसीम अहमद के नेतृत्व में सपा मुखिया अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिन समारोह का आयोजन अनोखे अंदाज और सामाजिक सरोकारों के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 10 केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज सेवा का संदेश देते हुए 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया, जिससे लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश मिला। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव वसीम अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति समाज सेवा, विकास और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर आधारित है। उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया है। आगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 10 केक काटने का विशेष संदेश भी था। उनका कहना था कि आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत का संकल्प लेते हुए यह प्रतीकात्मक आयोजन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश यादव, राजेश यादव, मुलायम यादव, शिवपाल राय, शाहबुद्दीन उर्फ आजाद, निखिल राय, परवेज अहमद, शबनम खातून, नीरज यादव, खुर्शीद अहमद, शुभम यादव, प्रियांशु यादव, शेफ अहमद, अशोक यादव, जियालाल यादव, मशरूर अहमद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रक्तदान और पौधरोपण जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश देते हुए अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
]]>आज़मगढ़। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ (पूर्व मंत्री एवं विधायक) के जन्मदिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, आज़मगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी आज़मगढ़ के जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिंस’ एवं पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और मानवता का संदेश फैलाना तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा एवं सदर अस्पताल के एस.ई.सी. डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिंस’ ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज सेवा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा और युवाओं में मानवता एवं सहयोग की भावना और भी प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरित होकर आगे आएं।
इस मौके पर मोनू दादा, धीरज तिवारी, विजय सिंह, आकाश कुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, गोपाल सिंह, आलोक लहरी, विवेक वर्मा, सिरपत यादव, रोहित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) द्वारा अमड़ी टोल प्लाजा पर एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NHI टीम, कंसल्टेंट्स और टोल प्लाजा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ NHI के मैनेजर नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता मिशन 5.0 के तहत केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि सेवा, जागरूकता और जनहित के कार्यों को भी जोड़ा गया है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पहले भी कई जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “हमने टोल प्लाजा परिसर के पास 200 पौधे लगाए हैं, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार हो सके।” कार्यक्रम में दिलीप सिंह, कमलेश उपाध्याय, उपकार पांडे, धीरज कुमार, सौरभ पाठक, अखिलेश उपाध्याय, रजनीश यादव, अरुण पांडे, और अंबर पांडे सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
शिविर में उपस्थित सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता और सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब सरकारी संस्थान और नागरिक मिलकर काम करें, तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।

रिपोर्ट: आशीष निषाद
अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील पांडे, मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद एवं संतराम निषाद भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का सबसे आसान और श्रेष्ठ मार्ग रक्तदान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में विशाल अग्रहरी, विशाल यादव (एआरओ), हरविंदर भारती (लैब टेक्नीशियन), राकेश यादव समेत कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में अनुकरणीय संदेश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र पाठक पांडे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को नई ऊर्जा मिली।