



रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ ।जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने वाले और 25 हजार रुपये का फरार इनामी अपराधी रईस को गिरफ्तार कर एक तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल मार्गदर्शन में की गई।
आठ नवंबर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति प्रतिबंधित पशु का बच्चा वध करने के लिए खालिसपुर की खजूर वाली बाग की तरफ जा रहे हैं। उनके पास अवैध असलहा और अन्य सामान भी था। इस सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाते हुए अभियुक्त आदिल पुत्र इश्तियाक, निवासी कुरैशनगर, कस्बा जीयनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से प्रतिबंधित पशु का बच्चा, तमंचा कारतूस, व पशु वध का सामान बरामद हुआ।
जबकि दूसरा अभियुक्त रईस पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, मौके से फरार हो गया था। फरार अभियुक्त के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बुधवार को पुलिस ने रात्रि गस्त और तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान खालिसपुर नहर रोड से फरार अभियुक्त रईस को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया।
]]>आज़मगढ़। बिहार गैंग का एक और अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा, 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ बाबू बीड़ी, थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त लूट, छिनैती, चोरी और गैंगेस्टर जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से वांछित था। पुलिस का दावा है इस अपराधी ने अपने साथी के साथ मिलकर शहर के कोल बाजबहादुर में सरेराह महिला के गले की चेन छीनकर फरार हुआ था।
थाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात बस अड्डा क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल कुमार उर्फ बाबू बीड़ी को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया।
विशाल कुमार, पुत्र भरतलाल, निवासी पुराना काशीराम आवास, थाना शिवपुर, वाराणसी (हाल – सरसौली भोजूबीर कैंट, वाराणसी), वाराणसी और आज़मगढ़ में लूट, छिनैती, चोरी और गैंगेस्टर जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित था।
इसके पहले उसका साथी ₹25,000 के इनामी पिन्टू उर्फ अशोक को बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने आठ नवम्बर को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की चैन-छिनैती अपने साथी पिन्टू के साथ मिलकर करने की बात स्वीकार की।
अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार विशाल कुमार के खिलाफ वाराणसी, आज़मगढ़ सहित कई जनपदों में 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनैती, चोरी, शस्त्र अधिनियम और गैंगेस्टर आदि के प्रकरण शामिल हैं।
]]>