आजमगढ़। जिले के देवगांव और रौनापार थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से घटनाएं हुईं, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, देवगांव थाना क्षेत्र के सराय खुरचून गांव निवासी हरिश्चंद राजभर (45) 08 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे साइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे। सराय मोड़ पर पल्हना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र और दो पुत्रियों के पिता थे तथा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना रौनापार थाना क्षेत्र के लाटघाट की है, जहां शनिवार देर शाम आजमगढ़–गोरखपुर मार्ग पर यूनियन बैंक महुला और पुलिस चौकी मोहल्ला के बीच ट्रेलर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जोकहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान तिलक राजभर (56) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालचंद (65), रघु (60), लक्ष्मण (60), अभिमन्यु राजभर (27), संदीप (27) और अजय राजभर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि सभी लोग दोहरीघाट (मऊ) में दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से लौट रहे थे, तभी रात करीब 8:45 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को सीएचसी लाटघाट ले जाया गया, जहां से उन्हें आजमगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है और जांच जारी है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वरपुर निवासी टनकू (60) सोमवार देर रात तेरहवीं कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पर परिजनों को बुलाया। परिजन तत्काल उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
टनकू खेती-किसानी करते थे और उनके दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा करने वाले वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डीहपुर जाने वाले खंडजा तिराहे पर मंगलवार सुबह पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि ग्राम डीहपुर में तेरही के कार्यक्रम के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जो अगले दिन मारपीट और झगड़े में बदल गया था।
मामला बीते 20 अक्टूबर का है, जब ग्राम डीहपुर में तेरही के कार्यक्रम के दौरान प्रथम पक्ष इन्द्रजीत, विरेन्द्र, रंजीत गौतम पुत्रगण सुखदेव तथा द्वितीय पक्ष कमलाकान्त, संजय, बबलू पुत्रगण विजय बहादुर के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन यह विवाद फिर बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हुई थी।वादी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव की तहरीर पर थाना दीदारगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से चारों अभियुक्त फरार चल रहे थे। मंगलवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह का. उपेन्द्र कुमार व का. कृष्णा पटेल क्षेत्र में गश्त के दौरान मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम डीहपुर जाने वाले खंडजा तिराहे पर घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों में विरेन्द्र पुत्र सुखदेव, रणजीत उर्फ रंजीत पुत्र सुखदेव, कमलाकान्त पुत्र विजय बहादुर और बबलू पुत्र विजय बहादुर सभी निवासी ग्राम डीहपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ शामिल हैं।
]]>