आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जन्मदिन जनपद में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर केक काटकर शुभकामनाएं दीं।
मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन जिले में लगातार मजबूत हुआ है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने जयनाथ सिंह के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर खुशी जाहिर की।
रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की विशेष प्रार्थना के बाद केक काटा गया और लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चर्च परिसर में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में उत्साह के साथ इस पर्व में शामिल दिखे, वहीं युवाओं में भी खासा जोश नजर आया।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर की केक दुकानों में भी जबरदस्त भीड़ देखी गई। वीर कुंवर सिंह उद्यान गेट के पास स्थित मुस्कान बेकरी के संचालक सोनू गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस के दौरान केक की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन गुना तक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 15 से अधिक प्रकार के केक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वर्ष रिच प्लम और रम प्लम केक की सबसे अधिक मांग है, जिन्हें लोग विशेष ऑर्डर पर बनवा रहे हैं।
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के फैसिलिटी सेंटर में द्वितीय रोवर्स/रेंजर्स स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। थीम थी ‘प्रसन्न रहे, कोशिश करें, तैयार रहें एवं सेवा करें’। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीव कुमार, सहायक प्रादेशिक संयोजक स्काउट गाइड प्रो. सर्वेश पांडे, प्रो. सुचिता श्रीवास्तव और कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। छात्रा प्रतिष्ठा और अनु ने कुलगीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि सुषमा पांडे ने स्वागत गीत के माध्यम से आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. घनश्याम दुबे ने रोवर्स/रेंजर्स के अतीत और उपलब्धियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पहला समागम 7 मार्च 2024 को रामदेव मेमोरियल में आयोजित हुआ, जिसमें दुआरी पीजी कॉलेज मऊ प्रथम विजेता और विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहा। बिगिनर्स कोर्स 29 सितंबर 2024 को श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर में और बेसिक कोर्स विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुए। 15 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक प्रधानमंत्री के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। कारगिल दिवस पर कुलपति के करकमलों से पीपल, आम, आँवला और बरगद के वृक्षारोपण भी हुए। दीक्षांत समारोह में 25 राज्यों के परिधानों में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया गया। आज के कार्यक्रम में छात्रा श्रेया पांडे ने राजस्थानी नृत्य से सभी को प्रभावित किया, वहीं सुषमा पांडेय ने तबला वादन और नृत्य से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने रोवर्स/रेंजर्स और समागम टीम को बधाई दी। उन्होंने सामूहिक ताली और एकता का महत्व बताते हुए कहा कि कार्यक्रम केवल आयोजन का उद्देश्य नहीं बल्कि युवा पीढ़ी की सीख और योगदान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवा योगदान, सांस्कृतिक एकता और अनुशासन की अहमियत पर जोर दिया।
कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों और रोवर्स/रेंजर्स को बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभय प्रताप सिंह ने किया। इसमें प्रो. कैलाश गुप्ता, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. दीक्षा, डॉ. मनीषा, सुश्री शांभवी सहित अन्य गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
]]>अतरौलिया,आज़मगढ़। स्थानीय क्षेत्र में गुरुवार की रात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का आगमन हुआ। अतरौलिया विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी हर्षित सिंह के रामपूजन सिंह चौक स्थित आवास पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात परिजनों ने श्री चौधरी का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के परिजनों से भेंट की और कुशलक्षेम पूछा।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन निरंतर जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता तक सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
अतरौलिया, आज़मगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र इन दिनों छठ महापर्व की तैयारियों से जगमगा उठा है। केसरी चौक, बब्बर चौक, बरन चौक, रामपूजन चौक व मदियापार मोड़ पर फलों की सजी हुई दुकानों ने पूरे नगर को रंगीन बना दिया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया है, जहां करीब 50 से अधिक प्रकार के फल रखे गए हैं।
फल विक्रेता रामकुमार सोनकर, बबलू कुमार सोनकर और सुजीत सोनकर ने बताया कि इस बार लोगों की मांग को देखते हुए पहले से कहीं अधिक विदेशी और मौसमी फलों की वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। दुकानों पर सेब, केला, अमरूद, अनार, अंगूर, लीची, शरीफा, संतरा, कीवी, चेरी, ड्रैगन फ्रूट, ब्लैक ग्रेप्स, खजूर, पपीता, अनानास, नारियल सहित थाईलैंड की लीची और न्यूजीलैंड के अंगूर तक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग खरीदारी में व्यस्त नजर आ रहे हैं, वहीं लाल गन्ने की बिक्री भी खूब हो रही है। इसके साथ ही बांस से बने सूप, दउरा, डलिया आदि की खरीददारी भी जोरों पर है। नगर की गलियां छठ गीतों से गूंज रही हैं और महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
हालांकि फलों और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि आस्था के आगे महंगाई का कोई असर नहीं। फलों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों को इस बार रिकार्ड बिक्री की उम्मीद है।
छठ महापर्व की आस्था और उल्लास ने अतरौलिया नगर को भक्ति के रंग में पूरी तरह रंग दिया है।

अतरौलिया, आज़मगढ़। करवा चौथ के अगले दिन नगर में श्रद्धा और उल्लास के माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणेश त्रिमुहानी सेवा संघ द्वारा स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत नौ कन्याओं के पूजन से हुई, जिसमें पूजा समिति के सदस्यों हिमांशु विनायकर (टीटू)अमित जयसवाल (विक्की) रिंकू सोनी,सागर लकी आकाश, अभिषेक ,शिवम रोहित साहिल, विपिन, डब्लू सोनी, विंध्याचल सोनी, राकेश सोनी,ने विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

हलवा-पूरी का प्रसाद वितरण करते हुए विसर्जन यात्रा नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से गुज़री। यात्रा के दौरान मां दुर्गा की अलौकिक छटा देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चियां मौजूद रहीं। विसर्जन के दौरान मातृशक्ति के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।