अतरौलिया, आज़मगढ़। छठ महापर्व को लेकर अतरौलिया प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को बुढ़नपुर उप जिलाधिकारी नंदिनी शाह, क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह,ट्रेनी सर्किल ऑफिसर अरुण तथा थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने नगर क्षेत्र के चिन्हित छठ पूजा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर के पूरब पोखरा और पश्चिम पोखरा सहित अन्य प्रमुख घाटों की साफ-सफाई, रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उप जिलाधिकारी नंदिनी शाह ने नगर पंचायत कर्मियों को निर्देशित किया कि घाटों की संपूर्ण सफाई, सीढ़ियों की धुलाई, तथा विद्युत लाइटों व झालरों की व्यवस्था अति शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पोखरे में गंदगी नहीं रहनी चाहिए, और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए।
क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस उप निरीक्षक व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और घाटों के आसपास की सड़कों को खाली रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था की गई है, साथ ही पुलिस बल की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।
अधिकारियों ने इस दौरान सरैया रत्नावे स्थित पौहारी जी के स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की यह सक्रियता इस बात का संकेत है कि इस बार छठ पर्व को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
आज़मगढ़। डाला छठ पूजा को देखते हुए जिले के गोदाम घाट और बागलखराव घाट पर शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर यह अभियान नगर पालिका सभासद अफजल भाई की देखरेख में चलाया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी और नगर पालिका टीम ने मिलकर घाटों की सफाई की, घास की कटाई की और जेसीबी की मदद से झाड़ियां हटाई गईं। घाटों की बेदियों के आसपास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ग्राम प्रधान सुनील मौर्य और सभासद अफजल ने बताया कि सफाईकर्मी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। वहीं, जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए पूरे जनपद में नदियों, तालाबों और पोखरों के किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा, साफ-सफाई से ही हम बीमारियों से बच सकते हैं। यह हमारा दायित्व है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखें और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।
अभियान के दौरान महेंद्र कुमार शर्मा, रामसमऊज, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, सफाई नायक यूसुफ शेख, समीर, अमर, अकबर अली, तथा कमेटी अध्यक्ष बृजेश सोनकर, दीपू सोनकर, आशीष सोनकर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) द्वारा अमड़ी टोल प्लाजा पर एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NHI टीम, कंसल्टेंट्स और टोल प्लाजा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ NHI के मैनेजर नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता मिशन 5.0 के तहत केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि सेवा, जागरूकता और जनहित के कार्यों को भी जोड़ा गया है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पहले भी कई जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “हमने टोल प्लाजा परिसर के पास 200 पौधे लगाए हैं, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार हो सके।” कार्यक्रम में दिलीप सिंह, कमलेश उपाध्याय, उपकार पांडे, धीरज कुमार, सौरभ पाठक, अखिलेश उपाध्याय, रजनीश यादव, अरुण पांडे, और अंबर पांडे सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
शिविर में उपस्थित सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता और सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब सरकारी संस्थान और नागरिक मिलकर काम करें, तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी वस्त्रों की खरीदारी की गई और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी नगरपालिका और नगरपंचायत स्तर पर पौधारोपण भी किया गया।

नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में रैदौपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आस-पास सफाई की गई और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मडया स्थित डॉ. कन्हैया सिंह पार्क में भी पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती केवल याद करने के लिए नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश भी देती है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता और पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। गुड्डू ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाकर हम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम और अधिक नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, सचिदानंद सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, विनीत गौतम, मुन्सी निषाद, मयंक गुप्ता, रमेश सैनी, संतोष चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या, नीरज सिंह, सुनील मिश्रा, दिवाकर सिंह, प्रवीण सिंह, सुजीत सिंह और रमाकांत राजभर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
]]>