आज़मगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर बाद सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। जनसभास्थल पर में लोग धीरे- धीरे पहुच रहे है। मौसम सुहाना होने से लोगो को जनसभा स्थल पर पहुचने में कोई समस्या नही आ रही है।वीआईपी गैलरी को छोड़कर पंडाल लगभग भर गया है। सीएम सुबह 10:15 बजे सलारपुर पहुचेगें और एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे।

गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। चार जिलों गोरखपुर, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर और आजमगढ़ से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण सहित 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण दो भाग में गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकरनगर के फुलवरिया तक (48.317 किमी) और फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक (43.035 किमी) किया गया है।

पूरे एक्सप्रेस-वे का सीएम करेंगे निरीक्षण
शुक्रवार सुबह आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और जनसभा के बाद सीएम योगी इस एक्सप्रेस-वे से होकर गोरखपुर आएंगे। मार्ग में वह सरयू नदी पर कम्हरियाघाट में बने पुल पर उतरेंगे और करीब 10 मिनट तक रुककर पुल का निरीक्षण करेंगे। सीएम सरयू नदी की धारा बदलने के काम को देखेंगे। वहां से काफिला गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा के बने कार्यक्रम स्थल पर पहुचेगा।
समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वह स्वच्छता कर्मियों, नाविकों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी करेंगे। इसके अलावा वह नेत्र कुंभ में भी जाएंगे।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पूरे दिन महाकुंभनगर में रहेंगे। वह दिन में लगभग 11 बजे हेलीकॉप्टर से डीपीएस हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार से परेड मैदान स्थित गंगा पंडाल में जाएंगे, जहां स्वच्छता कर्मियों, नाविकों, पुलिसकर्मियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान होगा।
मुख्यमंत्री का दोपहर का भोज (बड़ा खाना) पुलिसकर्मियों के साथ होगा। एक साथ लगभग तीन हजार पुलिसकर्मी बड़ा खाना में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सेक्टर 6 में नेत्र कुंभ में जाएंगे। इसके बाद वह मीडिया सेंटर जाएंगे। शाम को वह प्लेन से लखनऊ लौट जाएंगे।
समापन समारोह में कई मंत्री और उच्चाधिकारी शामिल होंगे
मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों में कई मंत्री और शासन के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ हो गया। समापन समारोह गुरुवार को होगा। उन्होंने बताया कि संगम पर वर्ष पर्यंत सुविधाएं रहेंगी। अगले माह तक तक संगम के पास के तीन पांटून पुल तथा दो थानों का संचालन किया जाएगा। बिजली, पानी के साथ टॉयलेट्स की भी सुविधा संगम पर रहेगी। चकर्ड प्लेटें भी बिछी रहेंगी।
]]>सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों से कहा कि समय उत्तम कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है।
2022 में बहुतम से फिर से सत्ता में आए हैं, 2027 में फिर से सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि सपा राज में आयोग व बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में काम कर रहे थे। सपा के समय में पीछे आज क्रम में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है। युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति कुर्क, जब्त और आजीवन कारावास की सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
‘प्रदेश के हर कोने में हो रही निर्बाध विद्युत आपूर्ति’
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि पर्यटन (धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों व पर्यटकों को आकर्षित करने) में यूपी शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बिजली का गहरा संकट था। प्रदेश के हर कोने में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो रही है।
सभी जिला मुख्यालयों में 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही बिजली
सभी जिला मुख्यालयों में 24 घंटे, तहसीलों में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार हर मजरे तक विद्युतीकरण सुनिश्चित कर रही है। 14 लाख किसानों के निजी नलकूपों का बिजली बिल माफ कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य के जिलों के बाद अब हर तहसील मुख्यालय भी फोर लेन से जोड़े जाएंगे। ब्लॉक मुख्यालय को टू-लेन से जोड़ने का काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अप्रैल में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा।
]]>एक पोस्ट में महाकुंभ को लेकर अपमानजनक शब्द लिखते हुए कहा गया है कि कुंभ का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भले ही कितने भी सिर कलम करने पड़ें। राम मंदिर को लेकर लिखा गया है कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। हिंदूवादियों ने इसे जिहादी मानसिकता बताते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टिटौली में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। आरोपी युवक अपनी पोस्ट को किसी के द्वारा एडिट करने की बात कह रहा है। जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
]]>कुख्यात आतंकी ने मारे गए तीनों युवकों को शहीद बताते हुए पंजाब पुलिस, यूपी पुलिस और भारतीय एजेंसियों को देख लेने की धमकी दी है। 2:23 मिनट की ऑडियो में आरोपित ने धमकाया कि सरकार ने द्वारा दी गई भाजी (बदला) जल्द लौटाएंगे।
नीटा ने बताया कि वह पंजाब पुलिस से पूछना चाहता है कि जिन तीन युवकों का एनकाउंटर यूपी के पीलीभीत में किया गया है, उनके खिलाफ कौन से एफआईआर दर्ज थी।
आतंकी ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि अगर वह ग्रेनेड फेंक कर भागे तो उनके पास एके-47 राइफल भी थी। वह मुकाबला करने वाले हैं, भागने वाले नहीं।
उक्त तरह की राइफल होने पर यह पुलिस का मुकाबला करने वाले थे। एक षड्यंत्र के तहत भारतीय एजेंसियों ने तीनों को यूपी में ले जाकर हत्या की।
आतंकी ने नीटा ने धमकी देते हुए कहा कि इसका खामियाजा सरकार, पुलिस को भुगतना पड़ेगा। गुस्साए आतंकी ने धमकाया कि पहले ग्रेनेड चल रहे थे और अब गन (एके-47) चलेंगी। इस षड़यंत्र में जो भी है उससे पूरा बदला लिया जाएगा।आईएसआई के इशारे पर ऑडियो जारी करने वाले आतंकी रंजीत सिंह नीटा ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के सीएम आदित्य योगीनाथ को भी धमकाया कि उसे बता देना चाहता है कि मारे गए युवक यूपी के गुंडे नहीं हैं, जो कट्टे (देसी पिस्तौल) लेकर चलते हैं।
गुंडों की टांगों पर गोलियां मारकर मार देते हो। मारे गए सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी फोर्स को जल्द जबाव देंगे। आतंकी ने अपने कौम से वादा करते हुए धमकाया कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमला हुआ था। इस हमले के आरोपित और खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरविंदर, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह को पीलीभीत में मुठभेड़ में यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार ढेर कर दिया। एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी ब्रिटेन, कनाडा और पाकिस्तान में बैठे सरगना के संपर्क में थे।
]]>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी अड़चन दूर हो चुका है, इसलिए अब चुनाव आयोग कभी भी मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर सकता है। इसलिए सभी मंत्री और पदाधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार और संगठन के लोग एकजुट होकर 9 में 7 सीटें जीतकर विपक्ष को धराशयी किया है, उसी प्रकार मिल्कीपुर सीट को भी जीतना है।
मुख्यमंत्री ने ‘मिशन-2027’ साधने के लिए अभी से ही मंत्रियों को सक्रिय रहने के साथ ही जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ ही पिछड़ों और दलितों के बीच जाकर विपक्ष द्वारा फैलाए गये पीडीए के भ्रम को दूर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी समझाएं कि पीडीए की दुहाई देने वाले लोग किस तरह से पीडीए यानि ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ के जरिए अपने परिवार को ही आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम ने मंत्रियों से विपक्ष द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान फैलाए गए संविधान और आरक्षण को ख़त्म करने और खटाखट खाते में पैसे देने जैसे मुद्दों के बारे में भी लोगों को समझाकर विपक्ष को बेनकाब करने को कहा है।
सभी मंत्रियों को अधिकतर समय अपने-अपने क्षेत्रों में रहने हर गांव और घर जाकर लोगों से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। सीएम ने मंत्रियों को गाँव-गाँव चौपाल लगाने और गाँवों में ही रात्रि विश्राम करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्रियों को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क में रहने और सहज भाव से मिलने की सीख देते कहा कि कार्यकर्ताओं के सही और उचित कामों को प्राथमिकता देकर करें और कराएं। पार्टी के कॉडर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न हो।
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ से लेकर मंडल स्तर तक की तैयारियों में अभी जुटने का आह्वान किया और कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों के लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों तक जाएं और उन्हें डबल इंजन की सरकार होने का महत्व भी समझाएं।
करीब 32 साल बाद मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर मिली जीत से सीख लेते हुए भाजपा अब कुंदरकी मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने पर फोकस करेगी। 2027 के चुनाव में इसी मॉडल पर चुनावी रणनीति भी तैयार की जाएगी। बैठक में इसका संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अल्पसंख्यकों के बीच लगातार मौजूद रहने और संवाद के जरिए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने को कहा है। सीएम ने मंत्रियों को अल्पसंख्यक बाहुल्य विधान सभा क्षेत्रों में उनके बीच जाकर संवाद करने पर फोकस करने को कहा है।
]]>चुनाव से पहले ही बना ली थी जीत की रणनीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई, महाराष्ट्र में भारी बहुमत हासिल किया और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 9 में से 7 सीटों पर विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने चुनाव से पहले ही सात सीटें जीतने की रणनीति बनाई थी, जिसे संगठन और कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतारकर सफल बनाया। योगी ने कुंदरकी और कटेहरी जैसी कठिन सीटों पर जीत को पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जहां लोग जीत की संभावना पर सवाल उठाते थे, वहां भाजपा ने न केवल जीत हासिल की बल्कि अपनी स्थिति और मजबूत की। कुंदरकी में 1.45 लाख वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत इसका उदाहरण है।
बीजेपी हर चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा रखती है
मुख्यमंत्री ने पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा हर चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा रखती है। उन्होंने सातों विधानसभा में मिली जीत को कार्यकर्ताओं और नेताओं के मजबूत प्रयास का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए यह जीत विपक्ष के मन में भय उत्पन्न करेगी। हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और सघन जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। इससे 2027 में हमारी सफलता और बड़ी होगी। मुख्यमंत्री ने खैर विधानसभा से विजयी सुरेंद्र दिलेर के पिता पूर्व सांसद और पूर्व विधायक राजवीर सिंह दिलेर का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ खड़ी रहती है।
जनता से बेहतर संवाद और संगठन के साथ मिलकर काम करें
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों का आह्वान किया कि अब उनके पास दो-ढाई साल का ही समय है, ऐसे में वह सभी अपने कार्यकाल में जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें और संगठन के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सफलता से प्रेरणा और असफलता से सबक लेकर आगे बढ़ना है। यदि हम इसी सामूहिक भावना से कार्य करते रहे, तो 2027 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा।
]]>विभागीय मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपी अभियंताओं को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने बीते माह अक्टूबर में प्रदेश के दस जिलों में बन रही सड़कों की जांच के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद प्रमुख सचिव अजय चौहान की अध्यक्षता में तीन सप्ताह पहले लोक निर्माण विभाग के सलाहकार वीके सिंह और विभागाध्यक्ष योगेश पवार की समिति ने हरदोई में पलिया-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग से रद्देपुर, सकतपुर सांडी, शाहाबाद माार्ग के चौड़ीकरण के कार्य की जांच की गई थी।
इसके साथ ही हरदोई सांडी मार्ग के नवीनीकरण, बेहट मंसूरनगर मार्ग के चौड़ीकरण तथा मझिला से खटेली संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के कार्यों की जांच में मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल न करने पर अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार तथा शरद कुमार मिश्रा को मौके पर ही फटकार लगाई थी।
समिति ने हरदोई में चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए थे। लोक निर्माण विभाग की प्रयोगशाला हुई जांच में सभी नमूने फेल पाए गए थे। तारकोल की मात्रा इतनी कम मिली कि सड़क कुछ माह में ही उखड़ जाती। सड़क निर्माण में गिट्टी समेत अन्य सामग्री भी तय मानक से कम प्रयोग की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने बीते सप्ताह आरोपित अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था।
गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार व शरद कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता राजवीर सिंह, संतोष कुमार पांडे, जीएन सिंह और प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता रितेश कटियार व कृष्णकांत मिश्रा को भी निलंबित कर दिया गया है। इसी मामले में लोक निर्माण विभाग ने आठ अवर अभियंताओं को भी निलंबित किया है। इनमें रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, मकरंद सिंह यादव, मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता व वीरेंद्र प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं। लोनिवि के विभागाध्यक्ष ने बताया कि नौ अन्य जिलों में भी सड़कों के निर्माण के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
]]>यूपी सरकार ने कहा कि पथराव करने वालों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे, वसूली की जाएगी और इनाम भी जारी किया जा सकता है। उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ नुकसान की वसूली और पोस्टर लगाने का अध्यादेश पहले ही जारी किया जा चुका है। यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “योगी सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में दंगा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार इसके पीछे के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। न्याय प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है… समाजवादी सरकार के कार्यकाल में ऐसा हुआ होगा कि पुलिस दोहरे हथियार रखती थी।”
संभल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का कहना है, “प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए…यह कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकार को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश थी…फिलहाल वहां माहौल शांतिपूर्ण है, बाजारों में दुकानें भी खुली हैं।”
संभल हिंसा मामले में एक और तथ्य सामने आया। पता चला कि बवाल से पहले जामा मस्जिद वाले रूट पर लगे कैमरों की बाकायदा रेकी की गई थी। रेकी के बाद बवाल से ठीक पहले कैमरों को निशाना बनाना था, जिससे पहचान की किसी भी दशा में गुजांइश ना रह जाए। पुलिस द्वारा कराई गई ड्रोन से वीडियोग्राफी के बचे सीसीटीवी कैमरों में दिखा कि कुछ युवक सीसीटीवी कैमरे की ओर इशारा करते हैं और कुछ ही देर में उसको ईंट मार कर तोड़ देते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति डंडे से दूसरे सीसीटीवी को तोड़ता दिख रहा है।
]]>
इस दौरान बीच-बीच में मोदी-योगी…लहराए भगवा ध्वज जैसे गाना बज रहा है। रोड शो के दौरान लोग फूल बरसा रहे हैं, इस दौरान सेल्फी लेने की भी होड़ मची हुई है। सड़क के किनारे लोग नाचते-गाते और झूमते दिख रहे हैं। इस दौरान लोग पीएम मोदी का कटआउट लेकर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। बंटोगे तो कटोगे का नारा भी गूंज रहा है। वहीं विपक्ष को लेकर लोग नारा लगा रहे हैं कि दंगाई सब साथ हुए, जातिवाद, परिवारवाद के चेहरे सब बेनकाब हुए।

जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ा, भीड़ बढ़ती चली गई। हर गली से लोग आते गए और रोश शो में जुड़ते रहे। लोगों से मथुरा काशी व अयोध्या याद रहने की अपील की गई। बंटोगे तो कटोगे के पोस्टर लहराए। फतवा से न फरमान से, देश चलेगा बाबा साहब के संविधान से। स्वागत है भई स्वागत है। जैसे गाने बीच-बीच में बजते रहे।

रोड शो के दौरान पूरा बाजार बंद रहा। रथ जैसे घर के सामने आता, ऊपर से फूल बरसते हैं। घरों से एक रहेंगे तो सेफ (सुरक्षित) रहेंगे के पोस्टर लहराए। फिर गाना बजा आ गए भगवाधारी…छतों से युवाओं में फोटो खींचने का क्रेज साफ दिख रहा था।इसके अलावा गली-गली और बस्ती-बस्ती… सुरेश अवस्थी… के नारे लगते रहे। झूलेलाल मंदिर से जुड़े सिख समाज उमड़ पड़ा। योगी पीरोड पर गोपाल टाकीज चौराहा पर हैं। अभी उन्हें संगीत टाकीज चौराहा तक जाएंगे। भगवा रंग में लोग रंगे दिखे।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सुरेश अवस्थी के समर्थन में जो उत्साह दिखाया, उसकी आप लोगों की बधाई है। 20 नवंबर को ध्यान रखना है कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। सेफ रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दो बातें मत जाना भूल, राम मंदिर कमल का फूल। जय श्री राम।
]]>