रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कंधरापुर पुलिस की रिपोर्ट पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने पांच अपराधियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की है।
जारी आदेश के अनुसार करन विश्वकर्मा (घाटीपट्टी, रानी की सराय), सूरज (घाटीपट्टी, रानी की सराय), आकाश यादव (रेवरा परवेजपुर, निजामाबाद), संकज (चेवार पश्चिम, देवगांव) तथा फकरे आलम उर्फ फकरू (कुरैश नगर, जीयनपुर) को आगामी चार माह तक प्रत्येक पखवाड़े अपने संबंधित थाने में प्रभारी निरीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज करानी होगी।
पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी, आपराधिक धमकी, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का मानना है कि इनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखना आवश्यक है ताकि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी आरोपी निर्धारित अवधि में थाने पर हाजिरी दर्ज नहीं कराता है या आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध और भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
]]>
आज़मगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्रधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 33 शस्त्रधारकों के 34 शस्त्र लाइसेंस निलंबित/निरस्त किए गए।
जिन शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए उनमें शामिल हैं: दीपक कुमार राय पुत्र शिवकुमार राय, भैंसकुर, थाना बरदह — शस्त्र पिस्टल; सत्यानंद सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह, खरगपुर, थाना मेंहनगर — शस्त्र एसबीबीएल; इनामुलहक पुत्र मुहम्मद मारूफ, नोनारी, थाना सरायमीर — डीबीबीएल; राजेश राय पुत्र रमाशंकर राय, गडौरा मझौरा, थाना जीयनपुर — एसबीबीएल; पंकज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह, पटखौली नई बस्ती, थाना कोतवाली — रिवाल्वर; डॉ0 अवधराज मिश्र पुत्र स्व0 रामकिशोर मिश्र, लालगंज, थाना देवगांव — एक नाली बन्दूक; अमरजीत यादव पुत्र स्व0 रामनिवास यादव, चेवता, थाना कप्तानगंज — एसबीबीएल; श्यामा राम यादव पुत्र डी0आर0 यादव, पेंवठा, थाना जहानागंज — एक नाली बन्दूक; संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह, मसुरियापुर, थाना रौनापार — एसबीबीएल; सूर्यभान यादव उर्फ भाने पुत्र रामकुँवर यादव, बैजावारी, थाना रौनापार — रिवाल्वर; लक्ष्मण यादव पुत्र मिन्तराज यादव, खानापुर भगतपट्टी, थाना बिलरियागंज — एसबीबीएल; अब्दुल सोफियान पुत्र मकबूल अहमद, बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज — एसबीबीएल; जयराम यादव पुत्र चन्द्रबली यादव, बम्हौर (लक्षनपुरा), थाना मुबारकपुर — रायफल; मदन यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, मोहब्बतपुर (रऊजा), थाना मुबारकपुर — डीबीबीएल; अब्दुल समद पुत्र जमीर अहमद, इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर — डीबीबीएल; मनोज कुमार यादव पुत्र सन्तकुमार यादव, गण्डी, थाना फूलपुर — रिवाल्वर; मनोज सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर — डीबीबीएल; मुहम्मद आजम पुत्र मुस्ताक अहमद, भावारायपुर पट्टी टण्डनराय, थाना बिलरियागंज — रिवाल्वर; इरफान अहमद पुत्र कायम अली, पुरानूरम, थाना फूलपुर — डीबीबीएल; फिरोज अहमद पुत्र कायम अली, पुरानूरम, थाना फूलपुर — डीबीबीएल; अफरोज अहमद पुत्र मो0 यूसुफ, शबाना मोड़ के पास, थाना फूलपुर — पिस्टल; नीरज कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, पकड़ी खुर्द, थाना देवगांव — पिस्टल; जिलेदार यादव पुत्र वासुदेव यादव, बैसरसंसारपुर, थाना निजामाबाद — एसबीबीएल; राम सेवक चौहान पुत्र छांगुर चौहान, आलमपुर, थाना अहरौला — एसबीबीएल; रामसुरेश पुत्र छविनाथ, गोसड़ी, थाना दीदारगंज — एसबीबीएल; सुग्रीव पाण्डेय पुत्र स्व0 सीताराम पाण्डेय, कुसमहरा, थाना कप्तानगंज — एसबीबीएल; संजय राय पुत्र स्व0 केशव राय, सठियांव, थाना मुबारकपुर — डीबीबीएल; अजय सिंह पुत्र राजदेव सिंह, तेंदुआ, थाना बिलरियागंज — एसबीबीएल; सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह, डिलिया, थाना मुबारकपुर — पिस्टल और एसबीबीएल; जयप्रकाश राय पुत्र अवधनारायण राय, कुकड़ीपुर, थाना मुबारकपुर — एसबीबीएल; सत्यप्रकाश राय पुत्र स्व0 परमानन्द राय, कोइलारी, थाना जहानागंज — डीबीबीएल; सहर्ष राय पुत्र सुनील कुमार राय, कुकड़ीपुर, थाना मुबारकपुर — पिस्टल; श्यामबहादुर सिंह पुत्र राजपति सिंह, कुसमहरा, थाना कप्तानगंज — रायफल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा, जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से आमजन की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
]]>आजमगढ़। जिले में चोरी छिनैती और लूट में शामिल बिहार गैंग की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस ने बीती रात कंधरापुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उनके पास अवैध हथियार और बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई।
थानाध्यक्ष अनुराग कुमार मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो शातिर अपराधी अवैध असलहे के साथ किशुनदासपुर से सेहदा की ओर आ रहे हैं।पुलिस ने भोर्रा-मकबूलपुर अंडरपास पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अपराधी मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर सर्विस लेन में गिर गई। घबराए अपराधियों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायर किया, जिसमें दोनों घायल हुए।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू, पुत्र पप्पू सिंह, निवासी सिकन्दरपुर, थाना कोतवाली, जिला गाजीपुर, जिसके बांए पैर में गोली लगी है और पंकज पासवान, पुत्र राजेन्द्र पासवान, निवासी ग्राम डिडखिली, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध देशी तमंचा, कारतूस,बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू के विरुद्ध चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत 9 मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। वही पंकज पासवान के विरुद्ध वाराणसी, चंदौली और अन्य जिलों में चोरी, लूट, फर्जीवाड़ा, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 19 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़े थे।
]]>