महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, मिशन शक्ति की टीम में उ0नि0 वकील सिंह, उ0नि0 वरुणेश कुमार मिश्र, आ0 सर्वेश कुमार और म0आ0 शिखा तिवारी शामिल थे। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और विपरीत परिस्थितियों में सेल्फ-डिफेंस एवं स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
साइबर सेल, थाना कोतवाली से वरिष्ठ उ0नि0 मेहरे आलम, उ0नि0 विजय कुमार, आ0 नीरज पटेल और म0आ0 उमा वर्मा ने डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल न केवल पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाती है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करती है। किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को कम करना हमारी प्राथमिकता है।
अतरौलिया/आज़मगढ़। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में विशेष जन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 800 से 900 छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, कर्मचारी और क्षेत्र के आम नागरिक भी उपस्थित रहे।
थाना अतरौलिया की साइबर टीम ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। सत्र के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, मजबूत पासवर्ड निर्माण, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फिशिंग–स्मिशिंग जैसे साइबर हमलों की पहचान, डेटा गोपनीयता तथा डिजिटल फुटप्रिंट जैसे अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
टीम ने साइबर अपराधों के वास्तविक उदाहरण प्रस्तुत कर बताया कि किस प्रकार छोटी सी लापरवाही लोगों को बड़े आर्थिक व मानसिक नुकसान में डाल सकती है। जागरूकता सत्र के अंत में प्रश्न-उत्तर कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने एटीएम फ्रॉड, अनजान लिंक, ऑनलाइन गेमिंग और इंस्टाग्राम/व्हाट्सएप सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे।
कॉलेज के अध्यापकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। संस्था की ओर से भविष्य में भी नियमित रूप से साइबर सुरक्षा सत्र आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व साइबर प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने किया। उनके साथ साइबर सदस्य कौशिक वर्मा, महिला आरक्षी अभिलाषा, हिमानी तथा आरक्षी मुकेश यादव, उपस्थित रहे।
उपाधीक्षक प्रशिक्षु अरुण पाराशर और थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, एम्बुलेंस 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाएँ हर जरूरतमंद महिला और बच्ची के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे निर्भीक होकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।
अतरौलिया, आज़मगढ़।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पटेल मेमोरियल इण्टर कॉलेज में बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में थाने के उप निरीक्षक अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल कौशिक वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पर साझा न करें।
उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने जागरूक करते हुए बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग एप का उपयोग करते समय हमेशा दो-स्तरीय सुरक्षा का प्रयोग करें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और संदेहास्पद कॉल या मैसेज प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें ताकि किसी तरह की ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी से बचा जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की बात कही।