इसी क्रम में आजमगढ़ के जाने-माने उद्यमी एसके सत्येन को भी डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित किया गया। एसके सत्येन आईएनएस ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी ‘आइडियल बुलडोजर’ ब्रांड नाम से ई-रिक्शा का निर्माण करती है, जो अपनी मजबूती, आधुनिक तकनीक और बेहतर कमाई की क्षमता के लिए जानी जाती है।
बात दें कि दिसंबर 2025 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय 23वें ईवी एक्सपो में आईएनएस ऑटोमोबाइल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट अवार्ड’ अपने नाम किया था। इस प्रतिष्ठित एक्सपो में देश-विदेश की करीब 400 कंपनियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच आजमगढ़ की इस कंपनी ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कि
समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी विकास कार्य में ठेकेदार या संबंधित अधिकारी की ओर से लापरवाही, वित्तीय अनियमितता अथवा कार्य में देरी की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को नगर के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वदेशी की सोच बदली है। पहले स्वदेशी की बात करने में लोगों को संकोच होता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी पर गर्व किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि देशवासी स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें तो दुनिया की कोई ताकत भारत को पीछे नहीं रख सकती।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीबों के खिलाफ जंग जीतते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में आज़मगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बन चुका है, जहां हर मंडल में कम से कम एक विश्वविद्यालय और हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की दिशा में ठोस काम हुआ है।
उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में आर्थिक क्रांति आई है, लेकिन लक्ष्य यहीं तक सीमित नहीं है। गांवों के विकास से ही शहर, जनपद और प्रदेश का विकास संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले देश हताशा, निराशा, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में फंसा हुआ था, लेकिन आज भारत संभावनाओं का देश बन चुका है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत अपनी विरासत पर गर्व कर रहा है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और इसमें उत्तर प्रदेश की भी अहम भूमिका है।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में अब केवल 21 वर्ष शेष हैं। युवाओं को आगे बढ़ना होगा, सरकार, समाज और संगठन उनके साथ हैं। कोई भी लक्ष्य हासिल करने में उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर सहजानंद राय, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती (राजगुरु मठ पीठाधीश्वर, काशी) सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
]]>पुलिस लाइन पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री सीधे हरिऔध कला भवन गए। यहां ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे राम-जानकी मैदान, शाहगढ़ पहुंचेंगे, जहां ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 3:10 बजे वे पुनः पुलिस लाइन पहुंचेंगे।
उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा। सिधारी से लेकर कचहरी और कलेक्ट्रेट तक सड़क व सड़क किनारे साफ-सफाई कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया तथा चौराहों व प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
बुधवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में डिप्टी सीएम के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने की।
ब्रीफिंग के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से आए पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की वीआईपी सुरक्षा, सुरक्षा घेरा (कॉर्डन), रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि वीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहें और लगातार सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ-साथ आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे।
बात दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 जनवरी को नगर के हरिऔध कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाहगढ़ में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
]]>
इसके उपरांत वे सठियांव विकास खंड क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार स्थित राम-जानकी मैदान के पास जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उपमुख्यमंत्री कार से वापस पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर पुलिस लाइन हैलीपैड, विकास भवन, कलक्ट्रेट, शाहगढ़ बाजार, राम-जानकी मैदान और जूनियर हाईस्कूल परिसर में व्यापक साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के करीब डेढ़ सौ सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, डीपीआरओ पवन कुमार और खंड विकास अधिकारी सठियांव हरिमोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर स्टेज निर्माण, जनसभा की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।