आजमगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडलायुक्त विवेक और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मंडलायुक्त विवेक ने पुलिस परेड की सलामी लेने के उपरांत कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी राष्ट्रीय गौरव, सम्मान और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का पर्व है। यह दिन हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना के साथ देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अनगिनत वीरों के बलिदान से मिली आजादी को बनाए रखना और भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के लिए रचनात्मक कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता और सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की महत्ता बताते हुए कहा कि भारत की असली ताकत उसके नागरिक हैं। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थल सेना, वायु सेना और जल सेना के जवान सीमाओं पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित वातावरण में पर्व मना पा रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने तथा ‘मन की बात’ में तमसा नदी सफाई अभियान के उल्लेख की जानकारी दी।
कार्यक्रमों में अपर आयुक्त प्रशासन शमशाद हुसैन, अपर आयुक्त न्यायिक अर्चना द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने विचार रखे। जीजीआईसी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान अभियोजन अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा के संबंध में हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक स्पॉट का सर्वे पूरा कर लिया गया है और चिन्हित स्थानों पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। अवैध कट बंद करने की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच जारी है तथा किए गए वाहन चालानों की वसूली की जा रही है।
बैठक में अवगत कराया गया कि सर्वे के दौरान नेशनल हाईवे पर कुल 48 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। नेशनल हाईवे के प्रतिनिधि ने बताया कि 14 ब्लैक स्पॉट पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज लगाए जा चुके हैं तथा स्पीड ब्रेकर बनाने की कार्रवाई प्रगति पर है। साथ ही हाईवे पर चिन्हित पुलियों पर साइनेज लगाने और पेंट कराने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इन कार्यों के सत्यापन के लिए आरटीओ, पुलिस और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए गए।
यह भी जानकारी दी गई कि नेशनल हाईवे वाराणसी मार्ग पर किए गए 15 अवैध कट को बंद कर दिया गया है और ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक साइनेज व रंबल स्ट्रिप लगा दी गई है। ब्लैक स्पॉट की अद्यतन सूची आपस में साझा करने के निर्देश दिए गए, जिसमें एंबुलेंस नंबर, क्रेन-कटर वाहन चालक का नाम व मोबाइल नंबर तथा नेशनल हाईवे के संबंधित पीडी का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा गया।
स्कूली वाहनों के संबंध में निर्देश दिए गए कि फिटनेस जांच के दौरान अनफिट पाए जाने पर वाहन स्वामी को 15 दिन का समय दिया जाए। निर्धारित अवधि में फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने पर वाहन का पंजीकरण निरस्त किया जाए। वाहन चालानों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि जिन वाहनों का कई बार चालान हो चुका है, उनके फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और चालक लाइसेंस की जांच की जाए। बार-बार नियम उल्लंघन करने वाले टॉप-10 वाहनों को खड़ा कराया जाए और इसकी सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाए।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान आम जनमानस को जागरूक करने और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) को अभियान चलाकर सरकारी एवं निजी बस चालकों की आंखों की जांच कराने, आवश्यकता अनुसार चश्मा वितरण और अन्य आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ग्रामीण सड़कों पर यातायात में बाधा बन रहे लटकते पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई के लिए पीडब्ल्यूडी को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि यदि अवैध कट बंद होने के बाद कोई व्यक्ति दोबारा कट बनाता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दी जाए। हाईवे पर जहां वर्तमान समय में वैध कट की आवश्यकता है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाली पेट्रोलिंग गाड़ियों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय कर जनसामान्य को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश प्रसारित करने पर भी बल दिया गया।
“तुम कौन हो?” इस पर बच्चे जवाब देते हैं—“मुसलमान।”
इसके बाद टीचर पूछती हैं—“तुमको किसने बनाया?” बच्चे कहते हैं—“अल्लाह ने।”
इसी तरह जमीन, चांद और सूरज किसने बनाया, इस सवाल पर भी बच्चे “अल्लाह ताला” जवाब देते सुनाई दे रहे हैं।
हालांकि वीडियो में शिक्षिका का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की आवाज साफ तौर पर रिकॉर्ड हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। जानकारी के मुताबिक, यह स्कूल समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से जुड़ा बताया जा रहा है और स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद नोमान हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने कहा कि स्कूल में उर्दू विषय पढ़ाया जाता है और संभव है कि उसी से संबंधित पाठ पढ़ाया जा रहा हो। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर शिकायत मिली है। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड सत्यापन से वंचित 24,409 परिवारों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराकर उसकी पूर्णता रिपोर्ट पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
सहायक श्रमायुक्त को सत्यापन से वंचित 8,556 परिवारों का सत्यापन पूर्ण कराते हुए 15 जनवरी 2026 तक पात्र लाभार्थियों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराने तथा उसका विवरण पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सत्यापन से वंचित 33,076 परिवारों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने, दो दिवस के भीतर सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रशिक्षण देने तथा एक सप्ताह में सत्यापन की पूर्णता रिपोर्ट पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश दिए गए।
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सत्यापन से वंचित 6,673 परिवारों का सत्यापन पूर्ण कराते हुए दो दिवस के भीतर सत्यापन पूर्णता की रिपोर्ट पोर्टल पर फीड करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाकर उसका विवरण पोर्टल पर अपडेट किया जाए तथा द्वितीय चरण के लाभार्थियों का भी शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के उपरांत लाभार्थियों की सूचना तत्काल पोर्टल पर अपडेट की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में जीरो पॉवर्टी अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, उपायुक्त स्वतः रोजगार राम उदरेज यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित जीरो पॉवर्टी अभियान के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक इंतज़ामों का अवलोकन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महोत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क व प्रतिबद्ध रहेगी।
जिला प्रशासन आज़मगढ़ द्वारा आयोजित इस महोत्सव के तहत 24 से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से सायं 7 बजे तक स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही 24 दिसंबर को शाम 7 से 9 बजे तक अंजुम रहबर व अन्य कलाकारों द्वारा ग़ज़ल संध्या, 25 दिसंबर को हरिहरपुर घराना के कलाकारों द्वारा भजन संध्या, 26 दिसंबर को डॉ. सुनील जोगी, शंभू शिखर, सर्वेश अस्थाना, प्रियांशु गजेंद्र, नीलोत्पल मृणाल, मणिक दुबे, विकास बौखल सहित अन्य कवियों का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 27 दिसंबर को इंडियन आइडल फेम जतिन निगम द्वारा बॉलीवुड नाइट तथा 28 दिसंबर को समापन अवसर पर अरविंद अकेला (कल्लू) एवं डिंपल सिंह द्वारा भोजपुरी नाइट का आयोजन होगा।
महोत्सव के दौरान दर्शकों के मनोरंजन और जानकारी के लिए फन फेयर झूला मेला, फूड कोर्ट, ओडीओपी स्टाल, खादी ग्रामोद्योग स्टाल, विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टाल तथा वाहन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आज़मगढ़ महोत्सव 2025 आमजन के लिए सांस्कृतिक, मनोरंजक और जानकारीपूर्ण आयोजन बन सकेगा।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी अधिकारी गांवों में जाकर कैंप लगाएं और जनता की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हुए भी किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनके आवेदन भरवाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की मंशा है कि ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी गांवों में जाकर वास्तविक स्थिति को स्वयं देखें और शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता का आकलन करें, ताकि यह समझा जा सके कि निस्तारण का स्तर क्या है और उसमें सुधार की कहां आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के अधिकारियों, लेखपालों, सचिवों, पंचायत सहायकों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर भी अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्मान कार्यक्रमों में हर बार अलग-अलग व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा मिल सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिन ग्रामों से आईजीआरएस पर सबसे अधिक शिकायतें या असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ है, वहां विभागवार शिकायतों के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारी विशेष कैंप आयोजित करें। इन कैंपों में लंबित शिकायतों और जिनका प्रभावी निस्तारण नहीं हुआ है, उनका समाधान किया जाए, साथ ही छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन भरवाकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि तभी सुशासन सप्ताह का क्रियान्वयन सही मायनों में सफल माना जाएगा।
सम्मानित किए गए सभी व्यक्तियों को बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने आशा जताई कि वे आगे भी पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ बेहतर कार्य करेंगे और अपने साथ अन्य लोगों को भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव ने किया।
फोटो: ADM प्रशासन, राहुल विश्वकर्मा
आज़मगढ़। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें एक अभियुक्त को जिला बदर किया गया है, जबकि चार अभियुक्तों को रोजाना थाने पर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में पंजीकृत कुल पांच अभियुक्तों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत थाना सिधारी क्षेत्र के जाफरपुर निवासी प्रमोद यादव को जनपद की सीमा से जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, थाना मुबारकपुर क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर निवासी विशाल सिंह, विकास सिंह एवं अजय कुमार सिंह तथा थाना रानी की सराय क्षेत्र के आंवक मठिया निवासी चंदन गिरि को प्रतिदिन संबंधित थाने पर उपस्थित होकर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों से संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो।
उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे कुल 84 वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। इनमें 47 पुरुष और 37 महिलाएं शामिल हैं।
इस दौरान डीएम ने कहा कि यह अभियान केवल वृद्धाश्रम तक सीमित नहीं है।
शासन के निर्देशानुसार पूरे जिले में ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
सभी तहसीलों में अलाव जलाने के लिए बजट पहले ही जारी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में कंबलों का स्टॉक मौजूद है।
ठंड के मौसम में बुजुर्गों, बेसहारा और निराश्रित लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
वृद्धाश्रम प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि बुजुर्गों को ठंड के दौरान नियमित रूप से गर्म पानी उपलब्ध कराया जाए, साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जाए।
डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचे।
जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से बचाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिला प्रशासन हर हाल में जिलेवासियों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों को देखते हुए कुल 21 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी के मामलों में पंकज गुप्ता तथा अभय गोंड उर्फ बहादुर गोंड के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में आदित्य उर्फ पिलुआ, सुमित, अभिषेक पुत्र लालधर और अभिषेक को चिन्हित किया गया है।
फूलपुर थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के मामलों में अब्दुल्लाह और अनीस के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और पुलिस बल पर हमले के मामलों में हेसाम और फरीद को सूचीबद्ध किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में गिरोह बनाकर चोरी और लूटपाट करने के आरोप में विशाल चौहान, अंकित वर्मा, रोशन गुप्ता, विजय वर्मा उर्फ कोमल और पवन सेठ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा जहानागंज थाना क्षेत्र में लूट और डकैती के मामलों में शैलेश यादव उर्फ बूड़े, ज्ञान प्रकाश उर्फ विज्ञानी, विशाल यादव, धनंजय गिरी, आकाश शर्मा उर्फ आर्यन और साजन तिवारी को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत चिन्हित किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि संगठित अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।