निरीक्षण में जिला युवा कल्याण अधिकारी भी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। वहीं कौशल विकास मिशन कार्यालय में आशा भारती (बीपीएम) अनुपस्थित मिलीं और सात फरवरी को भी उपस्थिति पंजिका में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त सुरुचि चौबे मेडिकल अवकाश पर थीं, लेकिन उसका अंकन उपस्थिति पंजिका में नहीं किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल अवकाश को उपस्थिति पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय से कार्यालय में उपस्थित रहें और प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई अनिवार्य रूप से करें, उसके बाद ही फील्ड विजिट पर जाएं।
इसके अलावा कार्यालयों में अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, सीढ़ियों और परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीईएसटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
]]>आजमगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत सभी बूथों पर नई मतदाता सूची का वाचन कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर प्रक्रिया का जायजा लिया।
अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा राजनीतिक दलों के एजेंटों की उपस्थिति में नई आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने विधानसभा आजमगढ़ के अंतर्गत चौक स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 184 से 191 तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर, बीएलओ, बीएलए तथा जनसामान्य मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची वाचन के बाद जिनका नाम छूट गया है, उन्हें नाम जोड़ने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के साथ आधार लगाकर फॉर्म-6 भरने पर नाम नई मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है।
उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को इस संबंध में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि छूटे हुए मतदाताओं को सही मार्गदर्शन मिल सके। इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलए और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार की रात रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे परिसर, सिविल लाइन रिक्शा स्टैंड सहित विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था, यात्रियों और निराश्रितों के ठहरने की सुविधा तथा ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। डीएम ने कहा किया कि ठंड से बचाव को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
रोडवेज परिसर में निरीक्षण के दौरान एक अलाव के पास गमछे से अपने कान ढककर लकड़ी ताप रहे बुजुर्ग को देखकर जिलाधिकारी वहीं रुक गए। डीएम जमीन पर बैठकर बुजुर्ग से संवाद स्थापित करने लगे। बातचीत में बुजुर्ग ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपना पेट पालता है और पूरी रात इसी तरह खुले में गुजार देता है। उसने यह भी बताया कि कई बार खाने के लिए पैसे तक नहीं होते।
बुजुर्ग की पीड़ा सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल उसे कंबल दिया। जैसे ही कंबल मिला, बुजुर्ग की आंखें भर आईं और भावुक होकर उसने भगवान राम का जयघोष किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।
इसके साथ ही डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुजुर्ग को तुरंत रैन बसेरा भेजकर सुरक्षित ठहराया जाए, ताकि उसे ठंड से राहत मिल सके।
डीएम ने सिविल लाइन रिक्शा स्टैंड स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि आधार कार्ड न होने की स्थिति में भी किसी निराश्रित को रुकने से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर हर जरूरतमंद को आश्रय दिया जाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था के लिए एक माह पूर्व ही धनराशि जारी कर दी गई है। इसके बावजूद यदि कहीं अलाव या रैन बसेरा की व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वे रात में स्वयं फील्ड में उतरकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों और रैन बसेरों का निरीक्षण करें। डीएम ने चेतावनी दी कि ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज आदर्श नगर पंचायत जीयनपुर में ठंड से बचाव हेतु बनाए गए रैन बसेरा स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर को निर्देश दिया कि बेडशीट साफ एवं सूती कपड़े का रखें। उन्होंने कहा कि तकिया, कंबल, गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल कोटेशन लेकर आवश्यक सामानों की खरीदारी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन खरीदारी में सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि रैन बसेरे में गर्म पानी एवं अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में एक कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित करें, जो अपनी आई कार्ड के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोई केयरटेकर रखा जाता है तो वह भी अपने आई कार्ड के साथ रैन बसेरा स्थल पर उपस्थित रहे।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन के अंदर जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं, उसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, उप जिला अधिकारी सगड़ी, तहसीलदार, बीडीओ आदि उपस्थित रहे।
]]> जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर रू. 2.49 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में तथा मानक के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टेडियम परिसर में जमा मलबा हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्रीड़ाधिकारी को स्टेडियम में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के समय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और आवास विकास के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा भी मौजूद रहे।
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर स्थित गौशाला तथा नगर पंचायत माहुल के खांजहांपुर कान्हा गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं की देखभाल, स्वच्छता और चारे की व्यवस्था का जायज़ा लिया।
डीएम ने पाया कि गौशालाओं में ठंड से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी और साफ-सफाई भी संतोषजनक रही। पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता भी पाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशालाओं में नेपियर घास की बुवाई कराई जाए ताकि चारे की निरंतर उपलब्धता बनी रहे।
नगर पंचायत माहुल स्थित खांजहांपुर कान्हा गौशाला में निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीमार पशुओं को अलग रखने और उनका समुचित इलाज पशु चिकित्सकों के समन्वय से कराने के निर्देश दिए। वहीं, गोबर गैस प्लांट निष्क्रिय पाया गया, जिस पर उन्होंने तत्काल प्लांट को सक्रिय कराने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशुओं को गुड़ और केला खिलाया तथा उनके लिए बनाई गई नाद (खुरली) का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौवंशों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के समय मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, तथा प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में 93 गौशालाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी गौशालाओं में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मुख्यमंत्री की आकांक्षा के अनुसार गोवंशों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में रखा जा सके। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को खड़ंजे को उखाड़कर उसका लेवल सही करने और स्लोप इस प्रकार बनाने के निर्देश दिए कि बारिश का पानी रुकने न पाए। साथ ही गौशाला में ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिया कि बीमार पशुओं को अलग रखा जाए और उनका समुचित इलाज कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी रजिस्टर एवं संरक्षित पशुओं के रजिस्टर का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित पशुओं को गुड़ एवं केला खिलाया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>