आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों और उनके पटल सहायकों को ई-ऑफिस संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
आज आयोजित प्रशिक्षण में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभी तक ई-ऑफिस में लॉगिन नहीं किया है, उन्हें आज ही लॉगिन करना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के साथ बैठकर लॉगिन प्रक्रिया सीखें और सभी लंबित फाइलों का संचालन तुरंत ई-ऑफिस में करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और रजिस्टार स्टाम्प सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर फाइलों का संचालन ई-ऑफिस से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामान्य फाइलों और छुट्टी के आवेदन भी ई-ऑफिस के माध्यम से ही हों। साथ ही, हर दिन कार्यालय में आने और जाने के समय लॉगिन करना अनिवार्य होगा। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा यह पालन नहीं किया जाएगा, उनका जनवरी माह का वेतन रोका जाएगा।
इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी प्रदान किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, एआईजी स्टांप, डीसी मनरेगा, जीएम डीआईसी, जिला उद्यान अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी और उनके पटल सहायकों ने भाग लिया।
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत द्वितीय लोन वितरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर पंचायत मार्टिनगंज, जहानागंज व नगर पालिका बिलरियागंज में अगले माह तक कम से कम 80 प्रतिशत तथा नगर पालिका मुबारकपुर में 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। तय समय में लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
स्ट्रीट वेंडरों को डिजिटल लेनदेन से जोड़ने पर जोर देते हुए नगर पालिका बिलरियागंज, मुबारकपुर, नगर पंचायत जहानागंज, मार्टिनगंज और बुढ़नपुर को अगले माह तक कम से कम 80 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत नगर पंचायत कटघर लालगंज को अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों को पूरी धनराशि मिल चुकी है, उनके आवास तत्काल पूर्ण कराए जाएं। लापरवाही करने वाले लाभार्थियों से वसूली की कार्रवाई की जाए।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सभासदों के माध्यम से छूटे मतदाताओं के फॉर्म 6, 7 व 8 भरवाने के निर्देश दिए गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रात्रि में बाहर मिलने वाले व्यक्तियों को रैन बसेरे में शरण देने व सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
गौशालाओं की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने, 24 घंटे केयरटेकर तैनात रखने, ईयर टैगिंग, अलग-अलग श्रेणी में गोवंश रखने और मृत्यु की स्थिति में नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। लापरवाही पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, एएसआरएमओ, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण के लिए सभी राशन कार्ड धारकों की आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही अगले माह तक सभी ब्लॉकों में प्रॉक्सी खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत कम करना सुनिश्चित करने को कहा। ठेकमा, मार्टीनगंज और बिलरियागंज ब्लॉकों में ई-केवाईसी पेंडिंग अधिक पाए जाने पर निर्देश दिया गया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए ई-केवाईसी 95 प्रतिशत से अधिक कराई जाए।
जिलाधिकारी ने जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला योजना के लंबित लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन गैस एजेंसियों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों की गैस एजेंसियों को लिखित नोटिस जारी कर निर्धारित समयसीमा में सत्यापन पूरा कराने को कहा। समय पर सत्यापन न होने की स्थिति में संबंधित गैस एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
मॉडल शॉप/अन्नपूर्णा भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के सभी अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण अधिकतम एक पखवारे में पूरा कराया जाए। वहीं 2025-26 में चिन्हित भूमि पर नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण तत्काल शुरू कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर रोस्टरवार आपूर्ति निरीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा खाद्यान्न उपलब्ध कराने में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित सभी आपूर्ति निरीक्षक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने रैन बसेरे में गर्म पानी और अलाव की सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खुली नालियों को तुरंत ढकवाने तथा पानी की सीलिंग की मरम्मत और पेंट कराने को कहा। उन्होंने रैन बसेरा प्रवेश द्वार की सफाई पर भी विशेष जोर दिया। इसके अलावा डीएम ने निर्देश दिया कि रैन बसेरे में उपलब्ध कंबलों को मोटा या डबल किया जाए ताकि कड़ाके की ठंड में लोगों को अधिक राहत मिल सके।
]]>
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 27 और 28 अक्टूबर को होने वाले छठ पर्व के सकुशल आयोजन के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि नदी में बैरीकेटिंग का कार्य समय से पूरा हो और सभी घाटों पर साफ-साफ दिखनी चाहिए।
डीएम ने सभी घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पर्याप्त रोशनी और सजावट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा दृष्टि से बैरीकेटिंग, गोताखोरों, नावों और पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्थानों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी समय से लगा दी जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेंद्र गंगवार, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
]]>आज़मगढ़। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाला त्यौहार भी है।
दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिजनों के साथ हर्षोल्लास और सौहार्द के वातावरण में दीपावली मनाएं। यह त्योहार एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाने का अवसर है, इसलिए हम सभी को परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए।
डीएम रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि बच्चे पटाखों से दूर रहें या उनकी निगरानी में ही पटाखे चलाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 पर जानकारी दें।
]]>