आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति, सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अजमतगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
23 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना जीयनपुर में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बड़ी गाड़ी और नगदी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जगदीश कुमार उर्फ छांगुर (पति), रमावती देवी (सास), फूलचंद (ससुर) और संजीव कुमार (देवर) निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नं. 02 अजमतगढ़ थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार को उपनिरीक्षक अजय यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी गोगा साव तिराहा अजमतगढ़ के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को सुबह गिरफ्तार कर लिया।
]]>आज़मगढ़। जिले थाना क्षेत्र के गजेंधर पट्टी, भेदौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
पजानकारी के अनुसार गजेंधर पट्टी, भेदौरा निवासी दिलीप प्रजापति की शादी 10 मई 2025 को अहरौला थाना क्षेत्र के धनेज पट्टी खजुरी गांव निवासी अंजली प्रजापति के साथ हुई थी। विवाह के बाद अंजली अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब होने की बात कही गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की भाभी रंजना प्रजापति ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर अंजली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप यह भी लगाया गया है कि पति के किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर भी अंजली को परेशान किया जाता था।
मायका पक्ष का आरोप है कि उन्हें फोन के माध्यम से अंजली की मौत की सूचना दी गई। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव को जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पति दिलीप, ससुर हरीलाल और सास पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहना गांव निवासी संतोष की 25 वर्षीय बेटी अंकिता सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी आनंद प्रताप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी मांग को लेकर अंकिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मायके पक्ष का कहना है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने अंकिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह करीब सात बजे अंकिता की अपने मायके वालों से फोन पर बातचीत हुई थी, उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ थी। दोपहर लगभग तीन बजे ससुराल पक्ष से उसकी मौत की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग लोहरा गांव पहुंचे तो देखा कि अंकिता का शव घर के बाहर पड़ा हुआ था और शरीर का रंग काला पड़ चुका था। इसके बाद मायके पक्ष ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं।
अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, मृतका वंदना 23 वर्ष पुत्री जयराम सोनकर, निवासी नई बाजार, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ की शादी दो वर्ष पूर्व संतोष सोनकर निवासी सिविल लाइंस हनुमानगढ़ी, लालगंज, थाना देवगांव से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए वंदना का गला दबाकर हत्या की और बाद में फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पिता जयराम सोनकर की तहरीर पर देवगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
]]>