निरस्तीकरण की कार्रवाई मेसर्स अरमान मेडिकल स्टोर जीयनपुर, मेसर्स बाबा मेडिकल्स पटवध सरैया कौतुक सगड़ी, मेसर्स महादेव मेडिसिन सेंटर नियर रामादीप स्कूल खरीहानी बाजार, मेसर्स समृद्धि मेडिकल एजेंसी पल्हनी तथा मेसर्स उस्मान मेडिकल स्टोर नियर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नसीरपुर फतेहपुर बिंदवल के खिलाफ की गई है।
वहीं निलंबन की कार्रवाई के तहत मेसर्स मेडिसिन मार्ट हैदरपुर खास अतरौलिया और मेसर्स भागीरथी मेडिकल्स महाराजगंज बाजार को 10-10 दिन, मेसर्स भरत फार्मा माहुल, मेसर्स जेटिका हेल्थकेयर प्रालि उकरौड़ा तथा मेसर्स ओम सांई मेडिकल सेंटर महाराजगंज को अग्रिम आदेश तक, मेसर्स जुनैद मेमोरियल मेडिसिन सेंटर बड़हलगंज चौक, आनंद मेडिकल लालगंज और दिनेश मेडिकल एजेंसी बूढ़नपुर भीलमपुर छपरा को 7-7 दिन तथा महावीर मेडिकल स्टोर मिर्जापुर ठेकमा को 10 दिन के लिए क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए निलंबित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कफ सिरप आजमगढ़, बलिया और मऊ की फर्मों के माध्यम से वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, गाजीपुर, भदोही समेत अन्य जिलों तक पहुंचाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुल 12 फर्म इस नेटवर्क में शामिल थीं, जबकि एक फर्म केवल खरीद में संलिप्त पाई गई, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
औषधि प्रशासन ने मामले के उजागर होने के बाद सभी 12 फर्मों को नोटिस जारी किया। आजमगढ़ और बलिया की फर्मों ने अपने जवाब विभाग को सौंप दिए हैं, लेकिन प्रशासन उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है। वहीं, मऊ की दो फर्मों की ओर से अब तक जवाब नहीं दिया गया है। विभाग अब सभी संबंधित फर्मों के लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी कर रहा है।
जांच में यह भी जानकारी हुई कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान रांची से आई कुल 12 लाख शीशी में से करीब 9.28 लाख शीशी केवल आजमगढ़ और बलिया में आई थीं, जबकि शेष मऊ की फर्मों को सप्लाई की गई थीं। इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए औषधि प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
सहायक आयुक्त औषधि गोविंद लाल गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में आजमगढ़ मंडल की 12 फर्म ने रांची की शैली ट्रेडर्स से 12 लाख शीशी कोडीनयुक्त सिरप मंगाया था। इसकी विवरण निकालकर सभी फर्म को नोटिस जारी किया गया है। इसमें आजमगढ़ और बलिया की फर्म के जवाब आ गए हैं, जो असंतोषजनक हैं। वहीं, मऊ की दो फर्म के जवाब का इंतजार है। सभी फर्म के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
]]>