रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर मुहम्मदपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के समय बालक घर से शौच के लिए खेत की ओर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद वह गांव के बाहर बिजली के लोहे के पोल के पास अचेत अवस्था में मिला। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, हुसेपुर मुहम्मदपुर गांव निवासी शिवराज सिंह का सात वर्षीय पुत्र सागर सिंह मंगलवार शाम घर से शौच के लिए गांव के बाहर खेत की तरफ गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले तो गांव के पास लगे लोहे के बिजली के पोल के निकट वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। वहीं परिजनों का अनुमान है कि बिजली के पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सागर सिंह दो भाइयों में छोटा था। बेटे की असमय मौत के बाद मां शांति देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक का माहौल है।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव में रविवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के किसान घनश्याम पांडे (55 वर्ष) पुत्र स्व. विश्वनाथ पांडे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार घनश्याम पांडे दोपहर लगभग 1 बजे अपने सरसों के खेत की सिंचाई करने गए थे। उन्होंने पंपिंग सेट को खेत के पास रखकर पाइप बिछाया और जैसे ही तार जोड़ने का प्रयास किया, वे अचानक करंट की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार खेतों से होकर एक झटका मशीन का बिजली सप्लाई वाला तार भी गुज़र रहा था। वह तार कटा हुआ था, जिससे झटका मशीन का तार और पंपिंग सेट का तार आपस में सट गया था। घनश्याम जैसे ही ट्यूबवेल चालू करने के लिए तार छूने लगे, तभी उन्हें तेज करंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े।
सिवान में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने घटना होते देख तुरंत उन्हें अतरौलिया के सीमा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक घनश्याम पांडे खेती-किसानी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र अमित पांडे (28 वर्ष) तथा दो विवाहित पुत्रियाँ निधि और नेहा हैं। वे दो भाइयों में सबसे छोटे थे, जबकि बड़े भाई राधेश्याम पांडे की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। अचानक हुए इस हादसे से पत्नी संगीता पांडे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पत्नी द्वारा स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग किसान की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं, विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने भी मृतक के घर पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव निवासी 67 वर्षीय पतिराम बुधवार की सुबह अपने घर के पास हैंडपंप से टुल्लू पंप के जरिए पानी भर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वे झुलसकर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार से ही ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद पूरे गांव में हाईवोल्टेज करंट की समस्या बनी हुई थी। कई घरों में लगे बिजली उपकरण जल गए थे। इसकी शिकायत गोड़सर सबस्टेशन के जेई और क्षेत्रीय लाइनमैन से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और बिजली आपूर्ति भी बंद नहीं की गई। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जांच की मांग की है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी रत्नाकर पांडेय (38) चार-पांच माह से अहरौला थाना क्षेत्र के चांदनी चौक बाजार स्थित पंकज गुप्ता की बक्सा निर्माण की दुकान पर बतौर कारीगर काम कर रहे थे।
शुक्रवार की शाम वे बक्से के निर्माण कार्य में व्यस्त थे कि अचानक प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद हो गया। परिजनों के अनुसार रत्नाकर भूतल पर बक्सा बनाने का कार्य कर रहे थे, जबकि ऊपर बाइक का शोरूम है। भूतल पर ही बाइक धुलाई के लिए प्रेशर मशीन लगी हुई थी। जब उन्होंने प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद करने की कोशिश की, तभी करंट उतरने से वे चिपक गए।
कुछ देर बाद साथी कर्मियों ने उन्हें बेहोश पाया। दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल आजमगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।