मिली जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।
मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी चिराग जैन व पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र थाना पवई में खुशबू गौड़ पत्नी संदीप गौड़ निवासी ग्राम मित्तूपुर, थाना पवई द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसका पति आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करता है।
प्रकरण की जांच महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय व संध्या सिंह द्वारा की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दोनों के बीच घरेलू कहासुनी के कारण विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केन्द्र बुलाकर समझाया-बुझाया, जिसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया और भविष्य में विवाद न करने का वादा किया।
आवेदिका खुशबू गौड़ पुलिस की कार्यवाही से पूर्णतः संतुष्ट रहीं और दोनों राजी-खुशी साथ रहने को तैयार हुए।
]]>आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने एक बिछड़े परिवार को पुनः मिलाकर अभियान की सफलता का परिचय दिया। यह अभियान मुख्यमंत्री द्वारा 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुभारंभ किया गया था।
मिशन शक्ति केंद्र, थाना पवई में अशोक पुत्र राममगन निवासी ग्राम लग्गूपुर ने अपनी पत्नी मीना की गुमशुदगी की सूचना दी। जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के कारण मीना अपने मायके ग्राम कल्याणपुर, थाना समनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर चली गई थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी सदर की निगरानी में मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच अधिकारी, पूजा पांडेय, ने दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से सुलह कराई। इसके बाद अशोक और मीना ने भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया।
अशोक ने पुलिस की कार्रवाई से संतोष जताया और किसी विधिक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं बताई। पुलिस विभाग का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा व सहमति आधारित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है।
]]>