आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मुबारकपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। देर रात्रि तक चले रेस्क्यू अभियान में फायर विभाग की टीम ने बेहद कठिन परिस्थिति में भी पूरी मुस्तैदी के साथ कुएं से शव को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मन्नू यादव के रूप में हुई है, देर रात वह किसी प्रकार से गांव में स्थित एक पुराने और काफी गहरे कुएं में गिर गया। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को तब हुई जब उन्होंने कुएं के पास आवाज सुनी। लोगों ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना पाकर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फौरन फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। देर रात अंधेरे और बेहद कठिन परिस्थिति के बीच फायर विभाग की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने रस्सियों और उपकरणों की मदद से बड़ी मेहनत और सावधानी के साथ शव को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही और सभी फायर टीम के प्रयासों की सराहना करते नजर आए।
शव बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है कि युवक किस प्रकार कुएं में गिरा।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, मुकेरीगंज गांव निवासी वेदप्रकाश मौर्य ने अपने घर में बिल्डिंग डिज़ाइनिंग ऑफिस खोला हुआ है। मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से ऑफिस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखा ट्रेडमिल और सोफा जलाकर राख कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
सीओ अग्निशमन ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम दस मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी। समय रहते कार्रवाई होने के कारण सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और आग को फैलने से रोक लिया गया। प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होना प्रतीत हो रही है।
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ मार्ग स्थित बैठौली तिराहे के पास बीती रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप पर खड़ी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मचने के बीच फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के मऊ मार्ग स्थित बैठौली तिराहे के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी एक ट्रेलर में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर से उठती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन एक तरफ से आग बुझ रही थी तो दूसरी तरफ से पकड़ ले रही थी। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड के कई वाहन पेट्रोल पंप पर पंहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी दुर्घटना होने से टल गई और पेट्रोल पंप सहित आसपास के वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।