आजमगढ़। होली के दिन हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां गाली-गलौज के विवाद के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापट्टी इलाके में होली के दिन करीब तीन बजे पीड़ित अपने एक मित्र के साथ घर के सामने खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने गनर की लाइसेंसी राइफल लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश में जुट गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चार मार्च की देर ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग स्थित डीह बाबा के पास से अजय कुमार राव पुत्र बाबूराम निवासी हीरापट्टी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 5 मार्च की सुबह प्राइवेट बस स्टैंड के पास से अन्य चार आरोपी रिशु यादव पुत्र रामाश्रय यादव, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू पुत्र सकिल अहमद , शशिकांत राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी बरसया थाना बरदह और अमित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी हीरापट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार राव पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी, गैंगेस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराएं शामिल हैं। शशिकांत राय पर भी पूर्व में छेड़खानी, चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। रिशु यादव पर आबकारी अधिनियम सहित एक अन्य मुकदमा दर्ज है, जबकि आजाद अहमद उर्फ बिट्टू और अमित कुमार का नाम भी इसी प्रकरण में सामने आया है।
]]>सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव निवासी सोनू मध्देशिया पुत्र रामाश्रय शाह गांव में ही किराना व सब्जी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही राणा सिंह पुत्र दुर्गविजय सिंह लगभग छह माह पहले भी उनकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे चुका था। उस समय उन्होंने विवाद से बचने के लिए कोई शिकायत नहीं की थी। आरोप है कि रविवार की शाम को एक बार फिर राणा सिंह पुरानी रंजिश को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा और भद्दी गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में लिए कट्टे से उन पर फायर झोंक दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके पीछे दो और फायर किए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
]]>आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में कुत्तों के विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया था, जबकि गोली उसके पालतू कुत्ते को लग गई थी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है।
थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम बस्ती भुजवल में बीते दो फरवरी की रात करीब आठ बजे कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तों की कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को जा लगी, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना अहरौला में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
सोमवार को उप निरीक्षक विश्राम गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर करनपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास पहुंचे, जहां से वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा,कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त दीपक चौबे ने बताया कि कुत्तों के विवाद के दौरान उसने अपने साथी विवेक चौबे के साथ मिलकर फायरिंग की थी। घटना के बाद मौके पर लोगों के पहुंचने पर दोनों फरार हो गए थे। अभियुक्त ने अपने कृत्य को गलती स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दीपक चौबे निवासी ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला का रहने वाला है, जिसके विरुद्ध पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आजमगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में करीब एक वर्ष पूर्व सर्राफा कारोबारी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के बिन्द्राबाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह ने 30 दिसंबर 2024 को थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 29 दिसंबर 2024 की शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी सर्राफा दुकान पर फरदीन पुत्र फिरोज अहमद निवासी दाउदपुर तथा हेसाम पुत्र रफीक निवासी सिरसाल, थाना रानी की सराय पहुंचे थे। दुकान से सामान मांगने पर मना करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू सिंह गोली लगने से घायल हो गए। इस घटना के संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के अगले ही दिन 30 दिसंबर 2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष गम्भीरपुर बसंत लाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष गम्भीरपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा 16 दिसंबर 2025 को गैंग चार्ट को स्वीकृति दी गई। इसके पश्चात 1 जनवरी 2026 को थाना गम्भीरपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक योगेश सरोज पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजीपुर रजमों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त फरदीन पुत्र फिरोज अहमद को गिरफ्तार करने में सफल रहे।
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के राऊत मऊ गांव में सोमवार की रात रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हवाई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राऊत मऊ गांव निवासी श्याम सुंदर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का विनोद यादव बाइक से वहां आया और रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ वापस आया और घर के पास लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद और उसके बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
]]>आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में यूनियन बैंक एटीएम के बाहर बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एटीएम गार्ड की बंदूक सड़क पर गिरते ही अचानक चली और गोली पास ही बैठे दो लोगों को जा लगी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत फूलपुर के पास स्थित यूनियन बैंक एटीएम पर तैनात गार्ड बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे चाय पीने के लिए सड़क की दूसरी ओर जा रहा था। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही गार्ड के हाथ से बंदूक छूटकर सड़क पर गिर गई और गिरते ही अचानक गोली दग गई। गोली पास ही जनसेवा केंद्र पर बैठे बैसाडीह कटयां गांव निवासी संजय चौहान (27) और लवकुश चौहान (40) को लग गई।
गोली लगते ही दोनों मौके पर ही गिर पड़े, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल युवकों को तुरंत सीएचसी फूलपुर पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पाकर कोतवाल सच्चिदानंद यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीएचसी भी पहुंचे और घायलों को अन्य अस्पताल भेजवाया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली कैसे चली और इसमें किसकी लापरवाही रही।
घटना के बाद एटीएम गार्ड मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला रही है।
]]>आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसमें मई माह में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया था।
वादी योगेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय हरिनारायण तिवारी निवासी मोहल्ला कुर्मीटोला थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बीते 11 मई की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश के चलते निखिल सिंह पुत्र विनायक सिंह निवासी कालीचौरा थाना कोतवाली, उत्कर्ष सिंह पुत्र अज्ञात, आकाश सिंह उर्फ दाऊ तथा निर्भय सिंह (सभी पता अज्ञात) स्कॉर्पियो वाहन से उनके पुत्र देवाशिष तिवारी का पीछा कर रहे थे।
कोट मोहल्ला से कुछ दूरी पर अभियुक्तगणों ने देवाशिष को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तीन–चार फायर किए। गनीमत रही कि देवाशिष तिवारी बाल-बाल बच गए और भागकर अपनी जान बचाई। वादी ने यह भी बताया था कि इससे पहले भी इन्हीं अभियुक्तों ने थाना गोमतीनगर, जनपद लखनऊ क्षेत्र में उसके पुत्र की पिटाई की थी, जिसके संबंध में वहां पहले से मुकदमा पंजीकृत है।
बीती रात को चौकी प्रभारी पहाड़पुर उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ दाऊ नालाधर्मू के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में ले लिया। अभियुक्त की पहचान आकाश सिंह उर्फ दाऊ पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।
]]>