रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईराम गांव में रात को एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत पर सो रही महिला तेज हवा चलने पर नीचे उतरने लगी, तभी पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिर गईं। मिली जानकारी के अनुसार, हरईराम गांव निवासी सोनी (64) पत्नी लालता बीती रात को घर की छत पर सो रही थीं। रात करीब दो बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। मौसम खराब होते देख वह नीचे जाने के लिए उठीं, लेकिन अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरीं। वहीं इस हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छत से गिरने के कारण महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>
आजमगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रही वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ में वादी द्वारा 12 अक्टूबर 2024 को प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि उनकी पुत्री को कुछ लोगों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने 10 अक्टूबर 2024 को आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पूजा पत्नी लखेन्दर का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से फरार चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को मुहम्मदपुर फरिया मोड़ से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]> विवेचना के दौरान सुरागरसी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए, साथ ही मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को मुकदमे का सफल अनावरण किया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दयालपुर मोड़ से अभियुक्त तारकेश चौहान पुत्र रुदल चौहान, निवासी ग्राम उत्तरगावां, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को एक अदद चोरी के लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संलिप्त अन्य अभियुक्तों में सूरज पुत्र खऱपत्तू चौहान, निवासी ग्राम उत्तरगावां तथा एक अन्य अज्ञात अभियुक्त निवासी ग्राम दयालपुर के नाम भी प्रकाश में आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
बीते 23 अक्टूबर को थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के ग्राम लहबरिया स्थित एक प्लांट से सात लोहे की डाई, एक इन्वर्टर बैटरी एवं हैंड पाइप चोरी कर लिये जाने के संबंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था।
थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सिन्धीलाल सोनकर मय टीम द्वारा की गई कार्रवाई के क्रम में आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर लड्डन पुत्र हैदर व वारीश पुत्र महादली दोनों निवासी ग्राम दुर्गापुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को लहबरिया मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें एमरान टाल ट्यूबलर बैटरी, जेड सीरिज इन्वर्टर, कॉपर क्वायल, फ्रिज कम्प्रेसर आदि सामान एवं ₹5000 नगद बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा इससे पूर्व थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की चोरी की थी।
]]>