आजमगढ़ । जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वरासत के प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरासत के मामलों में आवेदकों को बुलाकर कमियों को दूर करते हुए उसका निस्तारण करें। शस्त्र लाइसेंस से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पटल पर एक मास्टर रजिस्टर बनाएं, जिसमें क्रमवार पटल के अन्य रजिस्टरो/उप रजिस्टरों को दर्ज करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पटल सहायकों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, उनकी जगह पर स्थाई नियुक्ति करें।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण करते हुए नाजिर को निर्देशित किया कि पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान दें, जगह-जगह कूड़ेदान रखवायें एवं चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों के एसी का पानी बाहर रास्ते में गिर रहा है, उनको तत्काल अवगत कराते हुए पानी को बंद कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगवायंे एवं जो लोग गंदगी करते हुए पाए जाएं, उनके ऊपर नगर पालिका एक्ट के तहत जुर्माना एवं आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
]]>रिपोर्ट:अरुण यादव
आजमगढ़। नगर में नगर पालिका प्रशासन, रोडवेज, राज्य परिवहन निगम, जिला महिला चिकित्सालय व मंडलीय जिला चिकित्सालय में रैन बसेरे की स्थिति को जानने को लेकर गुरुवार की रात में आजमगढ़ के प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता IAS ने निरीक्षण किया। नगर पालिका के कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड के रैन बसेरे को छोड़ दे तो अन्य जगह व्यवस्था नाकाफी दिखी।
सबसे पहले अधिकारियों की टीम नगर पालिका आजमगढ़ के द्वारा संचालित कलेक्ट्रेट के समीप रिक्शा स्टैंड स्थित रैन बसेरे पर पहुंची। अधिकारियों ने रैन बसेरे में व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं रैन बसेरे में रुके लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। यहां पर निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को रैन बसेरे का बड़ा बोर्ड लगवाने, पानी की व्यवस्था करने, साफ सफाई रखने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।

अधिकारियों ने नगर पालिका के ईओ से यह भी कहा कि इसकी भी व्यवस्था की जाए कि जो लोग रात में इधर-उधर भटकते मिले उनको इस रैन बसेरे पर पता बता कर भेजा जाए। इसके उपरांत अधिकारियों की टीम रोडवेज परिसर पर पहुंची। अधिकारियों ने मुख्य भवन के भूतल पर अंदर कई यात्रियों को सोते हुए देखा वहीं कुछ मजदूर भी इधर-उधर सो रहे थे। अधिकारियों ने कुछ यात्रियों को जगा कर जमीन पर सोने की वजह पूछी तो बताया गया कि उनको कुछ नहीं बताया गया है कि कहां पर रेन बसेरा है। अधिकारियों ने इसके बाद कई वर्षों से बंद पड़े शॉपिंग मॉल की तरफ रुख किया। वह भी बंद था। जिस पर अधिकारियों ने आरएम RN वाजपेई से संपर्क साधा और परिसर में बने शॉपिंग मॉल को खोलने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने परिसर में अन्य व्यवस्था का भी जायजा लिया। वही जमीन पर चादर बिछा कर सो रहे एक मजदूर को अधिकारियों ने नगर पालिका ईओ से नगरपालिका ईओ की गाड़ी से रिक्शा स्थित रैन बसेरे पर भिजवाया। जहां पर बिस्तर पर व्यवस्था की गई थी। वहीं उसको कंबल देने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों की टीम जिला महिला चिकित्सालय के रैन बसेरे पर पहुंचकर वहां का जायजा ली।

रैन बसेरे में कर्मचारी बगल में कमरा बंद करके सो गया था। जिसको उठाकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। यह भी निर्देश दिया कि यहां पर पूरी व्यवस्था चाहिए। एक व्यक्ति लगातार यहां पर मॉनिटरिंग करता रहे। इसके बाद अधिकारियों की टीम मंडलीय जिला चिकित्सालय पर भी पहुंची। जहां पर रैन बसेरे की स्थिति को लेकर सीएमओ तथा एसआईसी को कई दिशा निर्देश दिए गए। वही प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि शासन के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए रात में रैन बसेरे की व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने को लेकर यह निरीक्षण किया गया है। जरूरतमंदों को कंबल दिया गया है। हालांकि वृहद स्तर पर भी कंबल का वितरण बाद में होगा।
]]>