रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात समाजवादी नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर (बाबू साहब) की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 जुलाई को जहानागंज क्षेत्र स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति योगदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में बाबू साहब के समाजवादी विचारों, उनके संघर्षमय जीवन और राष्ट्रीय राजनीति में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।
पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के प्रतिनिधि उदयशंकर चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी स्मारक ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबू साहब ने अपने राजनीतिक जीवन में सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा की मिसाल पेश की, जिसे आज भी लोग आदर के साथ याद करते हैं। आगे उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की कि वे 8 जुलाई को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव निवासी 67 वर्षीय पतिराम बुधवार की सुबह अपने घर के पास हैंडपंप से टुल्लू पंप के जरिए पानी भर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वे झुलसकर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार से ही ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद पूरे गांव में हाईवोल्टेज करंट की समस्या बनी हुई थी। कई घरों में लगे बिजली उपकरण जल गए थे। इसकी शिकायत गोड़सर सबस्टेशन के जेई और क्षेत्रीय लाइनमैन से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और बिजली आपूर्ति भी बंद नहीं की गई। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जांच की मांग की है।
]]>