आजमगढ़ । जिले में पुलिस की सक्रियता लगातार रंग ला रही है। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में दूसरी मुठभेड़ सामने आई है। जहानागंज थाना क्षेत्र में देर रात गोतस्करी की सूचना पर घेराबंदी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन, अवैध तमंचा-कारतूस और एक बछड़े को बरामद किया है।
बीती थाना जहानागंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गंभीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप वाहन में छुट्टा गोवंश लादा जा रहा है।
सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष जहानागंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाश दोबारा गोली चलाने लगे।
आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त की पहचान मोहीम अहमद पुत्र दिलशेर अहमद निवासी कोटिला (कंकाली टोला), थाना रानी की सराय के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए दूसरे अभियुक्त का नाम सुनील कुमार पुत्र शोभनाथ निवासी जलाईपुर ऊंचेगांव, थाना रानी की सराय बताया गया है।
घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने
मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन, एक बछड़ा बरामद किया।
पूछताछ के दौरान घायल अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से गोवध और गौ-तस्करी करता था। आरोपी देर रात सुनसान इलाकों में घूम रहे छुट्टा गोवंश को पकड़ते, निर्जन स्थानों पर ले जाकर अवैध वध करते और मांस को ऊंचे दामों पर बेचते थे।
वध के बाद अवशेषों को नदी-नालों में फेंककर या जमीन में गाड़कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जाता था। कई मामलों में गोवंश को वाहनों से बिहार समेत अन्य राज्यों में भेजकर अवैध बिक्री की जाती थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार ठिकाने बदलते रहते थे।
घायल अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमे
मोहीम अहमद पर गोवध, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता समेत कुल आठ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार के खिलाफ भी जहानागंज थाने में संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
गौरतलब है कि अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के पास शुक्रवार की रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक महिला की मड़ई में आग लगाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में मड़ई में रखा लकड़ी और पशु का भूसा जल गया था।
जहानागंज थाना क्षेत्र की धरवारा गांव निवासी शीला चौरसिया पत्नी बाबूलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19-20 जनवरी की रात में कुछ विपक्षी व्यक्तियों ने उनकी मड़ई में आग लगा दी। आग लगने से मड़ई में रखा लकड़ी और पशु का भूसा जल गया।
इस पर पुलिस ने तत्काल विवेचना करते हुए मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस उपनिरीक्षक शिवम त्यागी ने महिला आरक्षी निलम चौहान के साथ अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लोदई पुत्र रामसुरत, जयहिन्द यादव पुत्र लोदई यादव, सुनील यादव पुत्र देवनन्दन यादव और लालमती पत्नी रामचन्द्र यादव शामिल हैं।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में भाभी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है।
थाना जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके देवर ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और इसी का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर 31 दिसंबर 2025 को थाना जहानागंज पर अभियुक्त प्रदीप राजभर निवासी ****** थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना के क्रम में शुक्रवार को व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त प्रदीप राजभर को धनहुआ मंदे मोड़ से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
आजमगढ़। जिले के जहानागंज क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जहानागंज स्थित एक मैरेज हाल के प्रांगण में आयोजित हिंदू महासम्मेलन में बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के शुभारम्भ में विभागीय प्रचारक दीनानाथ ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विभागीय प्रचारक दीनानाथ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कन्हैया श्रीवास्तव ने की और संचालन कार्तिक मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता दीनानाथ ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू समाज किसी वर्ग में बंटा नहीं है, बल्कि एक है।
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की आत्मा जीवित रहने तक भारत सुरक्षित रहेगा और भारत की पहचान उसकी संस्कृति व हिंदुत्व से है। साथ ही उन्होंने समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, एसकेडी के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान डब्बू सिंह, भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, आनंद गुप्ता, अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक व अन्य लोग उपस्थित रहे।
]]>आज़मगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है, जो लूट, छिनैती और डकैती जैसी घटनाओं में सक्रिय था।
थाना जहानागंज में बीते 22 दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा की ओर से गिरोह लीडर शैलेश यादव उर्फ बूढ़े पुत्र श्यामकेर यादव, निवासी इनवल, थाना मेंहनगर सहित कुल छह अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि यह गिरोह अपने सहयोगियों विशाल यादव, धनंजय गिरी, आकाश शर्मा उर्फ आर्यन, ज्ञान प्रकाश यादव उर्फ विज्ञानी तथा साजन तिवारी के साथ मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह का संचालन कर रहा था।
गिरोह द्वारा आर्थिक व अन्य लाभ के उद्देश्य से जनपद स्तर पर लूट, छिनैती, डकैती जैसे संगीन अपराध किए जा रहे थे। गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंग चार्ट तैयार कर सक्षम माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा 16 दिसंबर 2025 को अनुमोदित किया गया। इसके आधार पर थाना जहानागंज पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
सोमवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि अभियुक्त आकाश शर्मा उर्फ आर्यन शर्मा श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के इशारे पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहानागंज में गैंगस्टर एक्ट सहित डकैती, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आजमगढ़। जिले में वांछित और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने फेकू विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामबली निवासी बड़हलगंज, इन्द्रदेव पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम बुन्दा, रमावती पत्नी इन्द्रदेव निवासी ग्राम बुन्दा, गुड्डू पुत्र इन्द्रदेव निवासी ग्राम बुन्दा, सोनू पुत्र इन्द्रदेव निवासी ग्राम बुन्दा, लालमन पुत्र सुबेदार निवासी समसुद्दीनपुर (समस्तीपुर), रंगीला यादव पुत्र स्व. कल्पु यादव निवासी हांसापुर, विध्याचल पुत्र रामफेर निवासी खल्लोपुर तथा ओमप्रकाश पुत्र स्व. कुलदीप निवासी सुम्भी, सभी थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के अनुसार, उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंट लंबित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
]]>आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही मोड़ के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित मारुति कार पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुची जिससे स्थानीयों में आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही मोड़ के पास सुबह करीब सात बजे एक मारुति कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे।
दुर्घटना में सिद्धकी पुत्र हाशिम (38 वर्ष), निवासी दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर तथा शशि सिंह पुत्र राम जन्म सिंह (40 वर्ष), निवासी सेमौर, थाना जखनियां, जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, कार चालक तौफीक पुत्र हासिम निवासी दुल्हपुर जनपद गाज़ीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वह मृतक सिद्दीकी का भाई बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इन लोगो की गाजीपुर जिले के जखनियां क्षेत्र में कपड़ों की दुकान है। सभी लोग खलीलाबाद से कपड़े लेकर दुल्लहपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
]]>बीते बुधवार को जहानागंज थाना में एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री आरती राय को ससुराल पक्ष के लोग निरंतर प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर आरती ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई।
पुलिस ने सबसे पहले गुरुवार को आरती के देवर अंगद राय पुत्र विरेन्द्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को गोधौरा मोड़ के पास घेराबंदी कर फरार चल रहे दो और नामजद अभियुक्तों शालू राय पत्नी रामविजय राय और रामविजय राय पुत्र विरेन्द्र राय
को गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के तिरछा गांव निवासी मनीष यादव 14 वर्ष पुत्र लालजीत यादव सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर अपने परिजनों के साथ भदया गांव स्थित पोखरे पर गया था। पूजा के दौरान स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को पोखरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनीष की मौत की खबर जैसे ही लोगों को मिली , परिवार में मातम छा गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
]]>