बीते 14 अगस्त को वादी शसुखदेव राम, निवासी ग्राम पकड़ी कला, तहसील मेहनगर ने प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पोती प्रीति पुत्री गंगा प्रसाद को आरोपीगण द्वारा दहेज की प्रताड़ना दी जाती थी और पाँच लाख रुपये व मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर आरोपीगण प्रीति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे मगही नदी में धकेल दिया, जिससे उसका शव बरामद नहीं हो सका।
इस मामले में थाना जहानागंज पर आरोपीगण श्याम दुलारी, खदेरू राम, पंकज कुमार, सुनीता, सूरज कुमार और प्रमोद यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
शनिवार को उ0नि0 अजय निषाद, हमराही आरक्षी सुरेन्द्र कुमार और म0आ0 शिखा सिंह द्वारा चलाए गए विशेष गिरफ्तारी अभियान में वांछित अभियुक्ता श्याम दुलारी, पत्नी खदेरू राम, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम नेतपुर को उनके घर से विधिसंगत तरीके से 11:30 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस कार्यवाही पूरी कर अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया गया, जिससे दहेज हत्या के इस मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी।
]]>आज़मगढ़। दीपावली की रात, जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में हुए विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो घायल सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्तों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है
जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत गोधौरा से बजहाँ जाने वाले मार्ग पर स्थित सीही गाँव के पास बीती रात चेकिंग के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पवन यादव (25 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी बैठौली, थाना सिधारी और अभिषेक चौहान (24 वर्ष), पुत्र सुबेदार चौहान, निवासी माहपुर(करहा), थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, अंकित यादव (20 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी नीबी, थाना मुबारकपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस , एक अवैध तमंचा , दो जिंदा कारतूस,बाइक आदि बरामद किए। घायल अभियुक्तों में पवन यादव और अभिषेक चौहान शामिल हैं, जबकि गिरफ्तार अभियुक्त अंकित यादव है।
गौरतलब है कि इस घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह को पहले ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है।
]]>