घटना की सूचना परिजन लेकर पहले रौनापार थाने पहुंचे, लेकिन क्षेत्र जीयनपुर कोतवाली का होने के कारण उन्हें वहां भेज दिया गया। जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस द्वारा संपर्क करने पर चिकित्सक का मोबाइल बंद मिला, जबकि अस्पताल भी बंद पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लाटघाट स्थित मां शारदा अस्पताल को सील कर दिया है।
जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूचना पर एएसपी ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा तथा जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
गौरतलब है कि बीते शनिवार की देर रात गो तस्कर पिकअप वाहन लेकर पारनकुंडा गोशाला में घुस गए थे और गोवंश को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने पर तस्कर फरार हो गए थे। मौके से एक पिकअप वाहन बरामद हुआ था, जिसमें चार गोवंश लदे थे, जबकि 12 से अधिक गोवंश बंधे मिले थे। जांच में यह भी सामने आया था कि उस समय गोशाला में केवल केयर टेकर मौजूद था। रविवार को जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, देर शाम को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरौली मोड़ से पूरनमल यादव, पुत्र प्रेमशंकर यादव, निवासी करमौता, थाना नगरा, जनपद बलिया (पीकअप मालिक) और तेज प्रताप शाही उर्फ पप्पू, पुत्र कल्पनाथ शाही, निवासी पारनकुंडा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ (गोशाला के केयर टेकर) को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोशाला से गोवंश चोरी कर बिहार राज्य में बेचते थे और बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के बैंक एकाउंट व सीडीआर का अध्यन किया जा रहा है और इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जमालुद्दीन पट्टी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति (28 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लघुशंका के लिए घर से निकले थे। करीब तीन घंटे बाद, सुबह आठ बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर नाले के पास एक नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता उनका शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी गुड्डी प्रजापति और उसके मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और जेठ, जेठानी व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पत्नी का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था और पति ने पहले ही अपनी व उसकी हत्या की आशंका जताई थी।
बताया गया कि देवेंद्र की इसी वर्ष जून में गुड्डी देवी से शादी हुई थी। एक सप्ताह पूर्व परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी की गई थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
]]>