आजमगढ़। जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया, और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बीते मंगलवार को थाना कन्धरापुर पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें बताया गया कि 15 दिसंबर की रात करीब 11 बजे आवेदक की नाबालिग पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान अभियुक्त ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।
इस मामले में वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी औती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ को प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर अनुराग कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सेहदा अंडरपास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे से सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
]]>आजमगढ़। जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता पर तंत्र–मंत्र के नाम पर गंभीर अपराधों में संलिप्त रहने का आरोप है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रही अभियुक्ता शबनम पत्नी चन्दू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बीते जुलाई माह में वादी द्वारा थाना कन्धरापुर में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त चन्दू पुत्र फूलचन्द एवं उसकी पत्नी शबनम तंत्र–मंत्र/ओझाई का कार्य करते हैं।
आरोप है कि छह जुलाई की रात्रि आठ बजे अभियुक्त चन्दू तंत्र–मंत्र करने के बहाने वादी की पुत्री को घर से बुलाकर ले गया, जहां अभियुक्त चन्दू, उसके दो सहयोगी एवं उसकी पत्नी शबनम ने मिलकर पीड़िता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर तंत्र विद्या का हवाला देते हुए पीड़िता का गला घोंट दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद सभी अभियुक्त शव छोड़कर फरार हो थे।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त चन्दू पहले दिहाड़ी मजदूरी करता था, लेकिन बाद में अपनी पत्नी शबनम के साथ मिलकर तंत्र–मंत्र और टोना–टोटका के नाम पर लोगों से धन उगाही करने लगा। गिरोह द्वारा पीड़ित महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व अनैतिक कृत्य किए जाते थे। शराब, मुर्गा, बकरा आदि का सेवन कर तंत्र–मंत्र के नाम पर पीड़ितों को भी जबरन शराब पिलाई जाती थी। भय के चलते लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से कतराते थे।
उक्त तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। रविवार को थाना कन्धरापुर पर उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता शबनम पत्नी चन्दू, निवासी ग्राम अवती पहलवानपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ को आजमपुर चौराहे से 200 मीटर दूर बिलरियागंज मार्ग पर रोड किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
]]>आज़मगढ़। जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में खेत की नाली को लेकर हुए विवाद में परिजनों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना में लकड़ी का बेंत भी बरामद हुआ है। मामला शनिवार का है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक व्यक्ति ने थाना कन्धरापुर में सूचना दी थी कि उसके खेत में नाली का पानी बहाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बहस के दौरान कई अभियुक्त एक राय होकर उसके परिजनों पर टूट पड़े और प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में उसके भाई को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य परिजनों को भी पीटकर घायल किया गया।
सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। इसी क्रम में सोमवार को उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और सोनू कुमार ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त रामवृक्ष राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे आजमपुर चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर बिलरियागंज मार्ग से दबोच लिया, साथ ही घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत भी बरामद किया गया।
अभियुक्त को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
]]>आज़मगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जुनेदगंज बाइपास पर शनिवार शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय रजनीश उर्फ राजू शनिवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के जुनेदगंज बाइपास स्थित श्याम हॉस्पिटल के पास पुलिया पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रंजना पांडेय, जो जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं, भी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी होते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार तथा सीओ सिटी शुभम तोदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
]]>आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास मंगलवार को दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चिंगारी ने बगल की दुकानों में फैलकर विकराल रूप ले लिया और दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कंधरापुर कस्बा एनएच-233 के किनारे स्थित मछली मार्केट के पास बिजली का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के बगल में लालचंद्र शर्मा और अखिलेश सोनकर सहित कई दुकानदार अपनी दुकानों में गुमटी और छप्पर लगाकर व्यवसाय चला रहे थे।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकल गई, जो दुकानों पर रखे फोम और अन्य सामान पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोग और हाइवे से गुजर रहे राहगीर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि वे असफल रहे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में दुकानदार लालचंद्र शर्मा और अखिलेश सोनकर को लगभग चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकानदार अखिलेश सोनकर ने बताया कि आज आचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 4-5 लाख रुपये का सामान जल गया है।
हाइवे से गुजर रहे शिब्ली नेशनल कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री नुरुल हुदा ने घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित दुकानदारों से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि दुकानदारों को इस अगलगी के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
]]>आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में आबकारी विभाग और STF की संयुक्त टीम ने थाना कंधरापुर क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लगभग 4781.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। बरामद अवैध शराब को तस्कर पंजाब से बिहार सप्लाई के लिए ले जा रहे थे।
यह कार्रवाई मंगलवार को उस समय की गई, जब आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया (क्षेत्र-2 सगड़ी) को STF निरीक्षक अनिल कुमार सिंह से सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के (229 किमी) पर दो संदिग्ध व्यक्ति एक कंटेनर वाहन के साथ रुके हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंधरापुर पुलिस, आबकारी व STF टीम ने 232 किमी टोल प्लाजा के पास संयुक्त चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कंटेनर को रोका गया।
वाहन चालक भीमा राम पुत्र मगा राम और साथी योगेश कुमार पुत्र हरिराम दोनों निवासी बाड़मेर, राजस्थान से पूछताछ में सामने आया कि वे पंजाब से McDowell’s No.1 (For Sale in Punjab Only) ब्रांड की शराब बिहार राज्य में तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने जब उनसे वाहन के कागजात मांगे गए तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पता चला कि वाहन के चेचिस और नंबर फर्जी थे और बोतलों पर लगे QR कोड भी नकली पाए गए।
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे एक गैंग बनाकर वाहनों के चेचिस और नंबर बदलकर अवैध शराब की तस्करी करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह शराब चंडीगढ़ के सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट नगर से आशू और राहुल नामक व्यक्तियों के कहने पर बिहार ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि कंटेनर का मालिक मो. इमरान है, जो इस पूरे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।टीम ने मौके से 537 पेटियाँ, कुल 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के साथ पुलिस ने ₹4600 नगद, दो मोबाइल फोन और कंटेनर वाहन भी जब्त कर लिया है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से शराब तस्करी की सूचना पर आजमगढ़ पुलिस आबकारी और एसटीएफ की टीम छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। इसके साथ ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए हैं उनकी तलाश की जा रही है।
]]>
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब साथ बजे देवपार रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कंधरापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।