आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में सोमवार सुबह पशुओं के लिए चारा निकाल रहे एक बुजुर्ग पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एकदगी गांव निवासी उदयभान यादव (65) सोमवार सुबह करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और पेट में सींग मार दिया। गंभीर रूप से घायल उदयभान यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
]]>आज़मगढ़। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। रात के समय सुनसान इलाकों और बंद दुकानों को निशाना बनाकर चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार पासीपुर रसूलपुर तिराहे पर एनएच-233 के किनारे स्थित एक डीजे की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान मनोज राजभर पुत्र जुगनू राजभर निवासी पासीपुर रसूलपुर द्वारा दीपक सिंह के मकान में खोली गई थी। मनोज राजभर रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा 50 ट्यूटर, तीन मशीन एम्प्लीफायर, आठ बॉक्स समेत डीजे से जुड़ा करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज कस्बा निवासी मोहम्मद आसिफ ने तहरीर देकर बताया कि पट्टीदार से टीनशेड का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बीते शनिवार की रात करीब 7 बजे मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद शहबान और मोहम्मद रिज़वान ने मिलकर उसकी दुकान में घुसगए और उस पर व उसके भाई मोहम्मद हुसैन पर बांस के डंडे, रॉड, लोहे के औज़ार और चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक भाई चोटों के कारण बेहोश हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बेहोश हुए मोहम्मद हुसैन का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद शहबान और मोहम्मद रिज़वान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
]]>आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास मंगलवार शाम कप्तानगंज–महराजगंज मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम कप्तानगंज–महराजगंज रोड पर गोपालापुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा सवार बीच सड़क पर आकर गिर गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक सचिन पुत्र हरिलाल, संदीप (22 वर्ष), आयुष (20 वर्ष) निवासी पैकौली थाना महराजगंज और कलावती (40 वर्ष) निवासी पासीपुर घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जंहा कलावती की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने कार और ई-रिक्शा दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
]]>