आज़मगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा के 11 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की राशि अब सही तरीके से खर्च होगी और गाँव स्मार्ट ग्राम बनेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश की फर्जी पीडीए धज्जियाँ उड़ेगी, कांग्रेस कहीं नहीं है। पश्चिम बंगाल से इस बार टीएमसी का सफाया होगा।
उन्होंने कहा कि अब मनरेगा की जगह जी रामजी अधिनियम लागू हो गया है, जो गाँव के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना से गाँवों के विकास का रोडमैप जुड़ा रहेगा श्रमिकों का रोजगार नहीं छिनने वाला है। मनरेगा के माध्यम से जो भी मैनपॉवर चाहे आउटसोर्सिंग या संविदा पर है उनके कल में कोई कमी नहीं की गई है ना आने वाले समय में कमी की जाएगी। पहले 90 हजार करोड़ रुपये का बजट था, अब इसे बढ़ाकर 1 लाख 51 हज़र करोड़ रुपये का होने वाला है। इसका मतलब है कि जब विकसित भारत बनेगा, उसी समय विकसित ग्राम सभाएं भी बनेंगी। इसी लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मनरेगा रूपी भ्र्ष्टाचार ने जो ग्यारह लाख करोड़ खा गया था। अब वह 11 लाख करोड़ हुई राशि अब सही ढंग से खर्च करने की व्यवस्था की है। इससे गाँव स्मार्ट सिटी की तरह विकसित होंगे और स्मार्ट ग्राम सभा का निर्माण भी होगा। गाँव में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की सराहना की, लेकिन कहा कि और बेहतर प्रयास किए जाने चाहिए। कानून व्यवस्था को मजबूत और सही बनाए रखना भी सरकार की प्राथमिकता है। मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन सरकार है, केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से अब 2027 में और बड़ी विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते है कहा कि समाजवादी पार्टी के फर्जी पीडीए की धज्जी उड़ेगी। उनका परिवारवाद, ग़ुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीतिक अब सफल नहीं होंगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कहीं नाम नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार चुनाव जीतने के बाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लाल टोपी और जलीदार टोपी वाले अब गायब हैं। भाजपा का ग्राफ और जनाधार बढ़ रहा है। भाजपा सभी का साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा चुनाव जीतने जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव बिहार चुनाव के बाद से बौखलाहट में हैं। उन्हें बिहार चुनाव से पहले लग रहा था कि RJD की सरकार आ जाएगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी, लेकिन अब उन्हें पता है कि 2047 तक न तो कांग्रेस, न समाजवादी पार्टी, न पश्चिम बंगाल से TMC और न ही तमिलनाडु से DMK कुछ कर पाएंगे।
UGC मुद्दों पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा से कोई नाराज़ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगड़ा, पिछड़ा और अनुसूचित जैसे गंगा-जमुना-सरस्वती की त्रिवेणी है, वैसे भाजपा के लिए भी यह त्रिवेणी है। मौर्य ने कहा कि भाजपा जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करती। यहाँ सबका साथ, सबका विकास और सभी को सम्मान दिया जाता है। पिछड़े हुए वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं।
आज़मगढ़।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद आज़मगढ़ के विकासखंड सठियांव स्थित ग्राम पंचायत शाहगढ़, राजजानकी के पास जूनियर हाईस्कूल में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
स्टॉलों का निरीक्षण, महिला उत्पादों की सराहना
कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें आत्मनिर्भर बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता
सम्बोधन के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी, सहायता राशि के चेक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर
मिशन शक्ति एवं पुष्टाहार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट की गई, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य संबोधन में विकास का संकल्प
जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब और किसान तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम चौपालों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।