सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम, आज़मगढ़ में आयोजित अस्मिता एथलेटिक्स लीग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार उपस्थित रहे। संघ के सचिव एस.के. सत्यन द्वारा मुख्य अतिथि का बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने हाल ही में भारतीय महिला कबड्डी टीम और महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करने का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, हार के बाद सीखने को मिलता है जो अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देता है।
संघ के सचिव एस.के. सत्यन ने कहा कि अस्मिता एथलेटिक्स लीग सिर्फ प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि उन बालिकाओं के लिए बड़ा प्लेटफार्म है जो खेल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।
अंडर-14 बालिका वर्ग में अर्चिता यादव, दिव्यांशी विश्वकर्मा, रिया वर्मा, प्रियंवदा, जानवी कसेरा और शालू सोनकर ने पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं अंडर-16 बालिका वर्ग में प्रीति, स्नेहा, अंशिका सिंह, अरुणिता और श्रेया यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
कार्यक्रम में अनिल कुमार तिवारी, मुजम्मिल खान, विनोद सिंह, सोनू, मिथिलेश यादव, मोहम्मद इरफान, अल्ताफ जावेद, शिवा, मोहम्मद सैफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
]]>एथलेटिक्स संघ के सचिव एस.के. सत्येन ने बताया कि ‘अस्मिता खेल ही मेरी पहचान’ मंच के माध्यम से देशभर में जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर बालिकाओं को खेल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए नए एथलीट तैयार किए जाएंगे, जो विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगी।
अस्मिता चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की बालिकाओं के बीच विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
अंडर-14 के लिए जन्म तिथि 21-12-2011 से 20-12-2013 के बीच मान्य होगी।
अंडर-16 के लिए जन्म तिथि 21-12-2009 से 20-12-2011 के बीच निर्धारित है।
रजिस्ट्रेशन 27 नवम्बर तक अनिवार्य है।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
9918726480 / 7307911885।
]]>